CG में बारिश थमते ही बढ़ी किसानों की चिंता, धान के खेतों में पड़ने लगीं दरारें

जगदलपुर.

दो सप्ताह पहले हुई अच्छी बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली थी. बारिश के बाद धान की रोपाई और बियासी का काम तेजी से पूरा हुआ. लेकिन अब बारिश थमने से खेतों की नमी तेजी से कम होने लगी है. टिकरा खेत सूख रहे हैं और कई जगह मिट्टी में दरारें दिखाई देने लगी हैं.

तेज धूप के कारण धान की बढ़वार प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है. संभाग के अधिकांश जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज हुई है. हालांकि कांकेर जिला अब भी सामान्य बारिश से करीब 28 प्रतिशत पीछे है. मौसम विभाग ने फिलहाल व्यापक भारी बारिश की संभावना नहीं जताई है. यदि अगले एक सप्ताह तक अच्छी बारिश नहीं हुई तो खेती पर असर बढ़ सकता है. किसानों की चिंता है कि मेहनत से लगाई गई फसल संकट में पड़ सकती है. खेती पूरी तरह मानसून पर निर्भर होने से नजर अब आसमान पर टिकी है. बारिश की अगली खेप किसानों के लिए राहत या परेशानी तय करेगी.

खाद कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई की मांग
नारायणपुर. खरीफ सीजन के बीच नारायणपुर के किसानों ने उर्वरकों की कीमतों को लेकर गंभीर शिकायत की है. तेरदुल गांव के किसानों ने कलेक्टर और कृषि विभाग को ज्ञापन सौंपा. आरोप है कि निजी कृषि केंद्र एमआरपी से कई गुना ज्यादा कीमत वसूल रहे हैं. किसानों का कहना है कि यूरिया और डीएपी के साथ दूसरे उत्पाद भी जबरन खरीदवाए जा रहे हैं. ऐसा नहीं करने पर जरूरी खाद देने से इनकार करने का आरोप लगाया गया है. इससे खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है. किसानों ने सभी निजी कृषि केंद्रों की जांच की मांग की है. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और तय कीमत पर खाद उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई है. खरीफ सीजन में समय पर खाद नहीं मिलने से फसल प्रभावित होने की आशंका है. किसानों का कहना है कि यह नियमों के विपरीत है. अब प्रशासन की जांच और कार्रवाई पर सभी की नजर है. यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो खेती पर इसका सीधा असर पड़ सकता है.

Rupesh Jha

Recent Posts

राजस्थान विधानसभा में 25 साल से ‘199 का फेर’! कभी निधन तो कभी सदस्यता रद्द, जानिए क्यों खाली रह जाती है विधायकों की कुर्सी

जयपुर। राजस्थान की राजनीति में विधानसभा का नया भवन अपनी भव्यता के साथ एक अनोखे…

6 hours ago

‘दूसरे राज्य में मिली छूट राजस्थान में नहीं चलेगी’, शादी करके आई महिलाओं के आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

जोधपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही दूसरे राज्यों की महिलाओं के लिए…

6 hours ago

‘चुनाव खत्म होने दो, सबका इलाज कर देंगे’, नरेश मीणा के बेटे अनिरुद्ध के बयान से विवाद, पुलिस-प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

बारां। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव का प्रचार तेज होने के साथ ही बारां जिले में…

8 hours ago

IAS शिखर अग्रवाल के अमेरिका से लौटते ही 40 विला विवाद में हलचल तेज, ACB की पूछताछ की तैयारी, जानिए पूरा मामला

Rajasthan IAS Shikhar Agrawal News: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल अमेरिका से लौटकर…

8 hours ago

Pushkar Mela 2026: पुष्कर पशु मेले में बढ़ने लगी रौनक, सजे-धजे ऊंट बने आकर्षण का केंद्र, जानिए इस बार क्या है खास

Pushkar Camel Fair 2026: राजस्थान के अजमेर जिले में विश्व प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेले की…

8 hours ago