हरियाणा

Youtuber एल्विश यादव के घर पर चली गोलियां, बाइक सवार बदमाशों ने की 25 राउंड फायरिंग

फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित घर पर तड़के करीब 5:30-6बजे के बीच जबरदस्त फायरिंग हुई। मिली जानकारी के मुताबिक बाइक सवार तीन अज्ञात लोगों आए और दो दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

हालांकि, उस वक्त एल्विश यादव अपने घर पर मौजूद नहीं थे। बता दें कि, फायरिंग के तुरंत बाद गुरुग्राम के बड़े पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। वारदात के समय घर पर मौजूद रहने वालों से भी पुलिस ने भी पूछताछ की।

आपको बता दें कि, मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को घेर लिया और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया है। वहीं, अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।

वहीं, एल्विश के घर पर हुए इस हमले से उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है। गुरुग्राम में एल्विश यादव के घर हुई फायरिंग ने सभी को हैरान कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश जारी है। ऐसे घटनाक्रम इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।

 

ये भी पढ़ें:

किरण चौधरी और अनिरुद्ध चौधरी फिर भिड़े, एक दूसरे पर किए तीखे कटाक्ष

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

23 minutes ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

45 minutes ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

21 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

22 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

1 day ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

1 day ago