मऊ
UP Election 2027: मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी ने अजय जायसवाल को अपना प्रभारी प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिया है: बसपा सुप्रीमो मायावती के आदेश पर आजमगढ़ मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी दिनेश चंद्रा ने कोपागंज स्थित एक निजी विद्यालय के मैदान में आयोजित कार्यकर्ता महासम्मेलन में भारी भीड़ की मौजूदगी में इस नाम की घोषणा की: बसपा ने जिले की चार में से अब तक तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
भाजपा छोड़कर बसपा में आए अजय जायसवाल
अजय जायसवाल काफी सालों से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता और समर्थक रहे हैं. हालांकि, करीब एक महीने पहले ही उन्होंने भाजपा छोड़कर बसपा का दामन थामा था. बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन पर भरोसा जताते हुए प्रत्याशी बनाया है. अजय जायसवाल एक व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो लगातार सामाजिक गतिविधियों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं।
कार्यकर्ता महासम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़
कोपागंज में आयोजित इस घोषणा कार्यक्रम में बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरएस राजभर सहित जिले के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. मंच से मुख्य मंडल प्रभारी दिनेश चंद्रा ने कहा कि प्रदेश का सर्व समाज, दबे-कुचले और परेशान लोग मायावती को फिर से मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं. उन्होंने दावा किया कि इस बार चुनाव में उनके सामने कोई बड़ी चुनौती नहीं है।
सपा के आरोपों पर बसपा का पलटवार
सपा द्वारा 'कमल और हाथी साथ हैं' के लगाए जा रहे आरोपों पर दिनेश चंद्रा ने तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि सपा मुखिया का आधा परिवार खुद भारतीय जनता पार्टी में शामिल है, इसलिए सपा को पहले अपने परिवार की चिंता करनी चाहिए. चंद्रा ने बताया कि अजय जायसवाल के सामाजिक कार्यों और स्थानीय लोगों की इच्छा को देखते हुए ही बहन जी ने उन्हें आशीर्वाद देकर अपना प्रत्याशी बनाया है।
शिक्षा और समाज सेवा को प्राथमिकता
प्रत्याशी घोषित होने के बाद अजय जायसवाल ने कहा कि वे पिछले 10 सालों से घोसी के घर-घर जाकर समाज की सेवा कर रहे हैं. शिक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है और वे हर साल जीके कंपटीशन कराकर 100 बच्चों को प्रोत्साहित करते हैं. उन्होंने बताया कि उनके पास 8 शव वाहन और बसें हैं, वे हर साल कंबल बांटते हैं, कुंभ के समय तीन दिन ट्रेन फ्री कराई थी और 17 हजार लोगों को अयोध्या धाम भेज चुके हैं।
नीम करोली बाबा वाली फिल्म हनुमान अंश हर दिन रिकॉर्ड बना रही है. बॉक्स ऑफिस…
नई दिल्ली भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने सोमवार को एशियन गेम्स 2026 में अपने अभियान…
अगर आपको लग रहा है कि 'बिग बॉस 20' के घर में कोई माइंड गेम्स…
आजकल ग्लोइंग और फ्रेश स्किन पाने के लिए लोग कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स…
नई दिल्ली भारत को एमएमए महिला फाइटर सुचिका तारियाल से उम्मीद थी कि वह एशियन…
नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के खेल मुकाबले हमेशा से ही फैंस का दिल थामकर…