बीच सड़क देवर ने भाभी पर बरसाए जूते और चप्पल, 5 साल की मासूम भी हुई घायल

उत्तर प्रदेश के कानपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। गुजैनी थाना क्षेत्र में एक महिला, उसके पति और 5 साल की मासूम बेटी पर बीच सड़क कुछ लोगों ने जूतों-चप्पलों से हमला कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता पूजा शर्मा अपने पति संदीप शर्मा और पांच साल की बेटी के साथ बाइक से मकान विवाद की शिकायत करने थाने जा रही थीं। रास्ते में उनके रिश्तेदार हेमंत उर्फ हिमांशु शर्मा ने अपने दोस्त संदीप सचान और एक अन्य साथी के साथ मिलकर उनका रास्ता रोक लिया। इसके बाद तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट करने लगे।

सोशल मीडिया पर वायरल करीब 25 सेकंड के वीडियो में आरोपियों को महिला और उसके परिवार पर लगातार जूते-चप्पलों से हमला करते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि कुछ ही सेकंड में महिला और उसके परिवार पर कई बार वार किए गए। इस दौरान बाइक पर बैठी पांच साल की बच्ची भी हमले की चपेट में आ गई और रोते हुए लोगों से मदद की गुहार लगाती रही।

मारपीट के दौरान बच्ची के हाथ में भी चोट आई है। जब पूजा शर्मा के पति ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना के समय आसपास कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने बीच में आकर रोकने की कोशिश नहीं की। वहीं, आरोपियों के साथ मौजूद एक व्यक्ति पूरी घटना का वीडियो बनाता रहा।

वीडियो वायरल होने के बाद गुजैनी थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और घायल महिला का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद मुख्य आरोपी हेमंत शर्मा और उसके दोस्त संदीप सचान को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, घटना में शामिल तीसरे आरोपी की पहचान की जा रही है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

पुतिन का बयान- यूक्रेन संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान तलाशना PM मोदी का मकसद

मॉस्‍को  रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 23वें वल्दाई इंटरनेशनल डिस्कशन क्लब के मुख्य सत्र…

11 hours ago

‘डाट काली में मन्नत मांगकर आई हूं, तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार’ : बांसुरी स्वराज

भाजपा की नवनियुक्त सहप्रभारी एवं दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि वह देहरादून…

11 hours ago

रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर सीएम ने शहीदों को किया नमन, सात शहीदों के प्रतिमा स्थल का किया शिलान्यास

रामपुर तिराहा कांड की 32वीं बरसी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुजफ्फरनगर स्थित रामपुर…

11 hours ago

शहीद स्थल पहुंचकर मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके सपनों का उत्तराखंड बनाना सरकार की प्राथमिकता

उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों की स्मृति में शुक्रवार को कचहरी परिसर स्थित शहीद स्थल…

11 hours ago

डीएवी छात्रसंघ चुनाव में पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में कथित अनियमितताओं को लेकर एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और कांग्रेस…

11 hours ago

मिडिल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैनाती, तीसरा एयरक्राफ्ट कैरियर और 10 हजार सैनिक भेजे

वाशिंगटन  अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी गतिरोध शांत होने के बजाय…

11 hours ago