हरियाणा

बहन से छेड़छाड़ करने पर भाई ने दोस्त के साथ मिलकर की युवक की हत्या

हरियाणा के फरीदाबाद जिले में चचेरी बहन से छेड़छाड़ को लेकर एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। युवक की पहचान कर्णपाल नामक व्यक्ति के रुप में हुई है जिसकी उम्र लगभग 28 साल थी युवक ने कर्णपाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं आरोपीयों ने शव को बोरे में डाला और बीपीटीपी एरिया में फेंक आए। आरोपी युवक के पिता ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होनें मृतक के परिवार के परिचित को इस बारे में बताया तो हत्याकांड का खुलासा हुआ। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मृतक के भाई संजय की शिकायत पर बीपीटीपी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों दीपक व नवीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

आरोपी खेड़ी कलां निवासी दीपक ने बताया कि गांव के ही कर्णपाल ने 4 अप्रैल को इसकी चचेरी बहन के साथ बदतमीजी की थी। आरोप है कि पहले भी आरोपी छेड़छाड़ कर चुका था। जिसे लेकर विरोध भी जताया था। इसके बावजूद आरोपी ने ऐसा किया। जिसके चलते दीपक अपने साथी नवीन को लेकर 4 अप्रैल की रात को कर्णपाल को पीटने गया। आरोप है कि कर्णपाल शराब के नशे में था तो दीपक व नवीन ने लात-घूसों व डंडों से उसे पीट दिया। जिससे वो जमीन पर गिर गया।

दीपक से पूछताछ में पता चला कि कर्णपाल को पीटने के लगभग आधे घंटे बाद वह और नवीन फिर से मौके पर गए। इन्होंने देखा कि कर्णपाल जमीन पर ही गिरा था। उसे चेक किया तो सांस नहीं चल रही थी और मौत हो चुकी थी। जिसके चलते दोनों ने शव को बोरे में डालकर पास के एरिया में खेड़ी नचोली रोड पर गड्ढों में फेंक दिया था। फिर से अपने घर चले गए। 4 अप्रैल की रात को वारदात करने के बाद घर पहुंचने पर दीपक ने अपने पिता को इस बारे में बताया। उन्होंने 4 व 5 अप्रैल को तो कुछ नहीं किया। लेकिन फिर 6 अप्रैल को कर्णपाल के परिवार व अपने एक परिचित को बुलाकर इस बारे में बताया। उस परिचित ने रविवार को कर्णपाल के परिवार को इस बारे में बताया। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। मृतक के भाई संजय ने पुलिस को बयान दिया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर झाड़ियों से शव बरामद किया। शव को मोर्चरी पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें:

SC: ‘अतिरिक्त शिक्षक पदों की CBI जांच नहीं’, शीर्ष अदालत ने ममता सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश को खारिज किया

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

5 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

5 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

5 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

6 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

6 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

6 hours ago