Uncategorized

Breaking News: गुरुग्राम में बिहार का मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर ढेर | Channel 4 News Delhi Ncr

हरियाणा के गुरुग्राम में बिहार के मोस्ट वांटेड 2 लाख के इनामी बदमाश का एनकाउंटर कर उसे ढेर कर दिया गया है। 26 वर्षीय सरोज की मौत हो गई, जबकि एक को गिरफ्तार किया गया औऱ एक फरार हो गया। वारदात आज सुबह गुरुग्राम के गुर्जर इलाके की है जहां क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी के बिहार का मोस्टवांटेड गैंगस्टर बदमाश सरोज अपने 2 अन्य साथियों के साथ आने वाला है ।

बता दें कि, सूचना पर क्राइम ब्रांच ने बार गुर्जर इलाके में ट्रैप लगाया और जैसे ही संदिग्ध गाड़ी में सवार बदमाशों को रुकने का इशारा किया गया वैसे ही सरोज और अन्य बदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ की फायरिंग में सरोज को गोलियां लगी थी जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान सरोज की मौत हो गयी।

गैंगस्टर सरोज पर जेडीयू विधायक पंकज कुमार मिश्रा से रंगदारी मांगे जाने का मामला बिहार के सीतामढ़ी में दर्ज किया गया था जिसमें सरोज फरार चल रहा था। म्रतक पर हत्या,हत्या के प्रयास,रंगदारी ,लूट डकैती जैसे दर्जनों संगीन मामले बिहार और इसके आसपास के इलाकों में दर्ज है। बहरहाल क्राइम ब्रांच ने म्रतक के शव को कब्जे में ले मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

45 minutes ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 hour ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 hour ago