बुलेट और 2 लाख दहेज में नहीं मिलने के कारण, बाराती-घराती में चले लात-घूंसे

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय विवाद और मारपीट में बदल गया, जब दूल्हा पक्ष द्वारा कथित तौर पर दहेज की अतिरिक्त मांग किए जाने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि शादी की खुशियां हिंसक झड़प में बदल गईं और बारात घर में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, शादी समारोह पूरी धूमधाम से चल रहा था और मेहमान भोजन का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान दूल्हा पक्ष की ओर से कथित रूप से दो लाख रुपये नकद और एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि मांग पूरी नहीं होने पर दोनों पक्षों के लोगों के बीच पहले बहस हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खाना खाने के दौरान अचानक दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर हमला करने लगे। बारात घर में मौजूद लोगों ने लात-घूंसों के साथ-साथ कुर्सियां और खाने की प्लेटें तक एक-दूसरे पर फेंकनी शुरू कर दीं। कुछ ही मिनटों में पूरा समारोह स्थल रणक्षेत्र जैसा दिखाई देने लगा। मौके पर मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए, जबकि कई लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते रहे।

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बारात घर के अंदर बड़ी संख्या में लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां और अन्य सामान फेंक रहे हैं। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि शादी समारोह पूरी तरह से प्रभावित हो गया और मेहमानों में भी दहशत फैल गई।

मारपीट की सूचना मिलते ही आंवला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर झगड़े में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है।

मामले को लेकर आईपीएस अंशिका वर्मा ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को शिकायत प्राप्त हो चुकी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है तथा जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

9 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

10 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

10 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

10 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

10 hours ago