मुंबई में एक बार फिर से बम की धमकी

मायानगरी मुंबई को एक बार फिर से बम की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर मुंबई के समुंद्र में धमाका करने की बात कही है। वहीं, धमकी मिलते ही मुंबई पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया और सुरक्षा बढ़ा दी है।

बता दें कि, पुलिस इस अज्ञात कॉलर की तलाश में जुट गई है जबकि, सतर्कता और बढ़ा दी गई है। वहीं, इससे पहले भी मुंबई को उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस को धमकी भरा मैसेज मिला है और ये धमकी भरा मैसेज ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक व्हाट्सऐप नंबर पर भेजा गया।

आपको बता दें कि, इस मैसेज में दावा किया गया कि शहर में 34 गाड़ियों में आत्मघाती बैठे हैं और धमाके के बाद पूरा मुंबई हिल जाएगा। खुद को “लश्कर-ए-जिहादी” नामक संगठन बताने वाले ने इस मैसेज के जरिए लिखा है कि 14 पाकिस्तानी आतंकी भारत में घुस चुके हैं। ये लोग मुंबई में धमाके करने की फिराक में हैं। इस मैसेज के बाद तुरंत मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई।

 

ये भी पढ़ें:

पंजाब के लिए ₹1600 करोड़ की राहत राशि का ऐलान, हिमाचल के लिए ₹1500 करोड़ की राहत राशि का ऐलान

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है