AI CEO का बड़ा दावा, 10 साल में कैंसर का इलाज बन सकता है हकीकत

नई दिल्ली

'आवश्यकता आविष्कार की जननी होती है।' मनुष्य ने समय के साथ-साथ हमेशा यह दिखाया है कि वह बीमारी से लड़ने का उपाय बना ही लेता है। तमाम बीमारियों के इलाज की खोज करने वाला इंसान आज भी कई बड़ी बीमारियों के सामने हार जाता है। लेकिन एआई की दुनिया में असंभव लगने वाली चीज भी संभव होती नजर आती है। ऐसे में एआई के महारथियों को उम्मीद है कि यह तकनीक जल्दी ही कैंसर, अल्जाइमर, मानसिक रोग और ह्रदय रोग जैसी बीमारियों का खात्मा कर सकता है। एंथ्रोपिक के सीईओ अमादेई ने दावा किया है कि अगर एआई का उपयोग सही दिशा में किया गया, तो आने वाले 10 साल में यह सारी बीमारियां अतीत की बातें साबित होंगी।

एंथ्रोपिक के नए मॉडल्स के जरिए दुनियाभर में अपनी धाक जमाने वाले डारियो ने चिकित्सा की दुनिया पर भी बात की। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि एक दशक से भी कम समय में कैंसर, अल्जाइमर, हृदय रोग और मानसिक बीमारियां अतीत की बातें हो जाएंगी।" अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अमादेई ने कहा कि मुझे लगता है कि अगर हम इसे सही तरीके से करें, तो हम चमत्कारों का एक ऐसा दौर ला सकते हैं, जहां इंसानियत उन समस्याओं को सुलझा सकेगी, जो सदियों से अनसुलझी रही हैं।"

अमादेई के अलावा बाकी AI महारथी भी जता चुके हैं उम्मीद
अजर और अमर होने की उम्मीद इंसान की आज की नहीं है। हमेशा से ही उसे समय की तकनीक की वजह से रुकना पड़ा है। लेकिन आज इंसान उस दौर में हैं, जहां पहली बार नहीं पता कि आने वाले 5 साल या 10 साल कैसे होंगे। एआई के इस दौर में इस तकनीक के महारथी भी इसे चिकित्सा के क्षेत्र में बड़े अनुसंधान में मददगार मानते हैं। एलन मस्क और गूगल AI के प्रमुख डेमिस हसाबीस जैसे अन्य AI लीडर्स भी इसी तरह की उम्मीद जताते हैं।

एलन मस्क का क्या दावा
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का तमगा रखने वाले एलन मस्क भी चिकित्सा के क्षेत्र में AI के उपयोग को लेकर उत्साहित नजर आते हैं। उन्होंने दावा किया कि इस AI की बदौलत पूरी मानवता को उतनी ही बेहतर सुविधा मिल सकती है, जितनी आज अमेरिका के राष्ट्रपति को मिल रही है।

गूगल AI प्रमुख हसाबीस का नया सुझाव
गूगल AI प्रमुख हसाबीस का सुझाव है कि AI दवाओं की खोज में लगने वाले एक दशक के समय को घटाकर कुछ हफ्तों में बदल सकता है। इससे एक दशक के भीतर "बीमारियों का अंत" हो सकता है या सभी बीमारियों का इलाज मिल सकता है। हसाबीस ने 'अल्फाफोल्ड' जैसी बड़ी उपलब्धियों का जिक्र किया, जिसने 20 करोड़ से अधिक प्रोटीन संरचनाओं को मैप किया है। यह रिसर्च इस बात का सबूत है कि AI जैविक रिसर्च की गति को बहुत तेजी से बढ़ा सकता है।

दवा क्षेत्र के लोगों की सोच AI महारथियों से अलग
भले ही महारथी इस बात को आगे बढ़ाते दिख रहे हैं कि AI के क्षेत्र में क्रांति ला सकता है। लेकिन दवाई के क्षेत्र के महारथी इससे थोड़ी अलग राय रखते हैं। वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स के कार्यकारी अध्यक्ष जेफ लेडेन ने इन समय-सीमाओं को "पूरी तरह बकवास" करार दिया है। उन्होंने बताया कि वर्टेक्स ने लगभग 50 AI कंपनियों के साथ मिलकर 10,000 ड्रग कंपाउंड की जांच की, लेकिन उनमें से कोई भी अपने दम पर कोई कारगर दवा नहीं बना पाई। हालांकि, इसको लेकर कहा जा सकता है कि एआई अभी उस विकसित अवस्था में नहीं पहुंचा है, जहां पर वह चुटकियों में चिकित्सा क्षेत्र की जटिलताओं को सुलझा सके।

इसके दूसरी तरफ चिकित्सा के क्षेत्र के लोगों का दावा है कि भले ही एआई के जरिए दवा का निर्माण जल्दी कर लिया जाएगा। लेकिन इसके बाद भी इंसानी शरीर के ऊपर इसके प्रभाव का परीक्षण करने में वर्षों लगेंगे। एक वैक्सीन या दवा का परीक्षण कई चरणों में होता है। पहले जानवरों के ऊपर फिर इंसानी के ऊपर। दवा विकसित करने की 10 से 12 साल की लंबी प्रक्रिया में, यही चरण सबसे बड़ा हिस्सा होते हैं। भले ही चिकित्सा के क्षेत्र में नई दवा के लिए फिलहाल पूरी तरह से एआई पर निर्भर नहीं हुआ जा सकता। लेकिन समय के साथ-साथ एआई अपने और आगे विकसित होकर इंसान के लिए लाभ की बात बन सकता है। एआई के महारथी इसी बात पर उम्मीद लगाए बैठे हैं।

News Desk

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर 5 साल और बढ़ा प्रतिबंध, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला

नई दिल्ली  केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज शुक्रवार को डॉ. जाकिर नाइक के नेतृत्व वाले…

45 minutes ago

सपा सांसद के बयान से मचा सियासी बवाल, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और कांवड़ यात्रा बंद करने की मांग

प्रतापगढ़ प्रतापगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद एसपी सिंह पटेल का दुर्गा पूजा और कांवड़…

45 minutes ago

महंगाई का डबल झटका! अक्टूबर में खुदरा महंगाई 6.09% पर पहुंची, दिसंबर में बढ़ सकती है EMI

नई दिल्ली सब्जियों और खाने-पीने की दूसरी चीजों की कीमतों में तेजी का असर अब…

46 minutes ago

शेयर बाजार में अचानक भूचाल! झटके में 2 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, निवेशकों को भारी नुकसान

मुंबई      भारत का खुदरा महंगाई दर अक्टूबर में बढ़कर 6.09 प्रतिशत पर पहुंच…

55 minutes ago

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ में कौन हैं चीनी मेजर? नेपाली सिनेमा के इस विलेन की जानें कहानी

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।…

1 hour ago

इयान हीली ने उस्मान ख्वाजा को बताया खराब टीममेट, चोट का बहाना बनाकर F1 देखने जाने का लगाया आरोप

नई दिल्ली  ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज इयान हीली ने अनुभवी ओपनर उस्मान ख्वाजा पर तीखा…

1 hour ago