देश

संसद परिसर में सत्ता पक्ष और विपक्ष का प्रदर्शन, प्रियंका गांधी से बीजेपी सांसद ने पूछा सवाल

संसद के मानसून सत्र के दौरान मंगलवार को संसद परिसर में सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों की ओर से प्रदर्शन देखने को मिला। सुबह एनडीए सांसदों ने मार्च निकालकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। इसके बाद विपक्षी सांसद भी अलग-अलग मुद्दों को लेकर पोस्टर और अन्य सामान के साथ संसद परिसर में प्रदर्शन करने पहुंचे।

सुबह सत्र शुरू होने से पहले एनडीए सांसदों ने संसद परिसर में मार्च निकाला। इस दौरान सांसदों ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष जरूरी मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय सदन में हंगामा कर रहा है। इससे पहले एनडीए सांसदों की साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’ बैठक भी हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू समेत कई सांसद मौजूद रहे। बैठक में संसद सत्र के बचे हुए दिनों को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई। सांसदों से एकजुट रहने और जरूरी विधेयकों को पास कराने में सरकार का सहयोग करने को कहा गया।

विपक्षी सांसद भी पोस्टर लेकर पहुंचे

एनडीए के प्रदर्शन के कुछ देर बाद विपक्षी सांसद भी संसद परिसर में प्रदर्शन करने पहुंचे। सांसदों के हाथों में अलग-अलग पोस्टर थे। इनमें सरकार से छात्रों और युवाओं के मुद्दे पर जवाब मांगने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से माफी मांगने की बात लिखी गई थी। कुछ पोस्टरों में छात्रों पर कार्रवाई और युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया गया। वहीं झारखंड में छात्रों से जुड़े मुद्दे को लेकर भी सरकार को घेरने की कोशिश की गई।

समाजवादी पार्टी के सांसद अक्षय यादव और कुछ अन्य सांसद दान पेटियां और गन्ने के पेड़ लेकर भी संसद परिसर पहुंचे। विपक्षी सांसदों ने अलग-अलग मुद्दों के जरिए सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शनकारियों को संभाला।

प्रियंका गांधी से बीजेपी सांसद ने पूछा सवाल

इसी दौरान बीजेपी सांसद मुकेश दलाल ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से सवाल किया कि वह झारखंड के छात्रों के प्रदर्शन में क्यों नहीं गईं। यह सवाल ऐसे समय में उठा है जब झारखंड में छात्रों और JPSC-JSSC परीक्षाओं से जुड़े मुद्दे चर्चा में हैं। इससे पहले प्रियंका गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि कांग्रेस की ओर से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी झारखंड के छात्रों से मुलाकात कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे से जुड़ी हुई है।

लोकसभा की कार्यवाही फिर स्थगित

संसद के अंदर भी विपक्ष के विरोध के चलते हंगामा देखने को मिला। पिछले कई दिनों से लगातार हो रहे विरोध के कारण लोकसभा में प्रश्नकाल पूरी तरह नहीं चल पा रहा है। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ रही है। मंगलवार को भी लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जारी इस टकराव के कारण संसद की कार्यवाही लगातार प्रभावित हो रही है।

admin

Recent Posts

पांच जिलों में यूपी की वोटर लिस्ट से होगा मिलान, दो जगह नाम मिला तो एक ही जगह रहेगा वोट।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतिम चरण में उत्तराखंड के पांच जिलों में मतदाता सूची…

6 hours ago

विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट।

करीब एक सप्ताह तक बारिश का दौर थमे रहने के बाद उत्तराखंड में मानसून एक…

6 hours ago

मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी कार्यालय पहुंचे हरीश रावत, वीपीडीओ भर्ती मामले में पूछताछ

विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार को…

6 hours ago

2022-26 में 111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी, 26 लोकसभा सांसद शामिल

 नई दिल्ली चुनाव जीतने के बाद नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है. एक…

6 hours ago

Uttarakhand News: आस्था के साथ स्वच्छता की मुहिम तेज, चारधाम में अब तक 798 टन कचरा हटाया; धामी सरकार का प्लास्टिक मुक्त यात्रा पर जोर…

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चारधाम यात्रा को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाए जाने…

7 hours ago

Uttarakhand News: गंगोत्री धाम पहुंचे CS आनंद बर्द्धन, मां गंगा के किए दर्शन; श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश….

उत्तरकाशी जनपद के प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन आनंद बर्द्धन…

7 hours ago