आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया जिससे हर कोई हैरान रह गया। मामला पुंगनूर कस्बे के त्यागराजू स्ट्रीट इलाके की है। जहां एक साथ पति,पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा किसी बीमारी या हमले से नहीं हुआ। बल्कि एक गैस से हुआ। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बाइक का इंजन बोर करवाया था जिसके बाद वह अपनी बाइक को घर ले आया और मैकेनिक ने उसे सलाह दी थी कि इंजन के नए पार्ट्स को ठीक से सेट करने के लिए बाइक को कुछ समय तक लगातार चलाना होगा और इसी सलाह को मानते हुए उसने बाइक को घर के अंदर खड़ा कर दिया और उसका इंजन चालू छोड़ दिया।
वहीं, रात में सोने से पहले परिवार ने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दिए। शायद उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि घर के अंदर खड़ी बाइक का चलता हुआ इंजन धीरे-धीरे एक खतरनाक गैस छोड़ रहा है। बाइक से निकलने वाला धुआं और गैस कमरे में ही जमा होने लगी और घर पूरी तरह से बंद होने के कारण उस धुएं को बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला जिसके कुछ ही देर में पूरा कमरा खतरनाक गैस से भर गया।
बता दें कि, पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे रात को सोने के बाद फिर कभी नहीं जाग पाए। नींद के दौरान ही खतरनाक गैस ने चारों की जान ले ली। सुबह जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला और परिवार का कोई सदस्य बाहर नहीं आया तो पड़ोसियों को शक हुआ।पड़ोसियों ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई
मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को देखते हुए दरवाजे को तोड़ा और जैसे ही पुलिस और पड़ोसी कमरे के अंदर पहुंच तो सब लोगों के होश उड़ गए। पूरे परिवार के चारों सदस्य अचेत पड़े थे और घर के अंदर दमघोंटू माहौल था। जिसके तुरंत मेडिकल टीम को बुलाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद चारों को मृत घोषित कर दिया।
नेपाल में एक दुखद सड़क हादसा हुआ, जिसमें भारतीय श्रद्धालुओं से भरी बस पहाड़ी सड़क…
साल 2026 में खगोलीय घटनाओं में सूर्य ग्रहण को खास महत्व दिया जा रहा है।…
आईपीएल 2026 का आगाज होने में अभी 2 हफ्ते का समय बाकी है लेकिन इससे…
देश के हाईवे पर सफर करने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है।…
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तानी बल्लेबाज…
उत्तराखंड के देहरादून जिले में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ हुए गैंगरेप के…