बिहार

BIHAR VOTER LIST: JDU सांसद गिरिधारी यादव के बयान पर मचा बवाल, JDU सांसद गिरिधारी यादव को ‘कारण बताओ नोटिस’

BIHAR VOTER LIST: JDU सांसद गिरिधारी यादव के बयान पर मचा बवाल

बिहार में विधानसभा चुनाव (BIHAR VOTER LIST) नजदीक हैं और इसी बीच चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट (BIHAR VOTER LIST) की SIR  प्रक्रिया को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। विपक्षी दलों का कहना है कि, ये सरकार की एक चाल है, जिससे कुछ खास वर्ग के वोटरों को लिस्ट से हटाया जा सके। अब इस मुद्दे पर JDU  के अंदर से भी विरोध की आवाज उठी है

JDU के वरिष्ठ सांसद गिरिधारी यादव ने सार्वजनिक रूप से SIR (BIHAR VOTER LIST) पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि, चुनाव आयोग को इस प्रक्रिया के लिए कम से कम छह महीने का समय देना चाहिए था।उन्होंने सवाल उठाया है कि,  “अगर लोकसभा चुनाव में वोटर लिस्ट (BIHAR VOTER LIST) सही थी, तो अब कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव के लिए वही लिस्ट गलत कैसे हो सकती है ?”

उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “क्या मैं गलत वोटर लिस्ट (BIHAR VOTER LIST) के आधार पर सांसद चुना गया हूं ? अगर ऐसा है तो पूरे चुनावी सिस्टम पर सवाल उठते हैं।”गिरिधारी यादव की बयान से विपक्ष को सरकार पर हमला करने का एक नया मौका मिल गया है।

गिरिधारी यादव के बयान (BIHAR VOTER LIST) के बाद JDU नेतृत्व ने नाराजगी जताई है। पार्टी ने 24 जुलाई को कारण बताओ नोटिस भेजा है। ये नोटिस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद खान ने जारी किया।नोटिस में कहा गया है कि “चुनावी साल में इस तरह की सार्वजनिक टिप्पणी से पार्टी को शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है और इससे विपक्ष को भी फायदा हुआ है।”

साथ ही कहा गया कि, JDU हमेशा चुनाव आयोग और EVM पर भरोसा करती आई है, चाहे वे इंडिया गठबंधन का हिस्सा रही हो या अब NDA के साथ हो।पार्टी ने गिरिधारी यादव से कहा है कि, वे 15 दिनों के भीतर नोटिस (BIHAR VOTER LIST) का जवाब दें। अगर वे जवाब नहीं देते या जवाब संतोषजनक नहीं हुआ, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी

सूत्रों का कहना है कि पार्टी के शीर्ष नेताओं को ये बयान बहुत खल गया है (BIHAR VOTER LIST) और आगे कार्रवाई भी हो सकती है।गिरिधारी यादव के बयान से विपक्षी दलों – RJD, कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों – को सरकार पर निशाना साधने का मौका मिल गया है। इन दलों ने कहा कि, “अब खुद सत्ताधारी दल के नेता भी मान रहे हैं कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी हो रही है।”

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सरकार पहले से ही इस मुद्दे पर दबाव में थी, और अब अपने ही सांसद के बयान से उसकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।जैसे-जैसे बिहार में चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वोटर लिस्ट (BIHAR VOTER LIST) का मुद्दा बड़ा राजनीतिक हथियार बनता जा रहा है। गिरिधारी यादव की टिप्पणी से JDU को झटका जरूर लगा है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि वे अपने बयान पर कायम रहते हैं या पार्टी के दबाव में सफाई देते हैं। आने वाले कुछ दिन बिहार की राजनीति में अहम मोड़ ला सकते हैं।

आगे पढ़े: वीर सावरकर पर Rahul Gandhi के विवादित बयान का मामला, Supreme Court आज करेगा अहम सुनवाई

Nisha Sharma

Recent Posts

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

5 minutes ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

37 minutes ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

47 minutes ago

खेड़की दौला में बेटी का पीछा करते हुए हादसा, पुलिस जांच में मामला सड़क दुर्घटना का निकला

गुरुग्राम के खेड़की दौला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के घायल होने के मामले में…

1 hour ago

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अखिलेश यादव के आरोपों से सियासी संग्राम

अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम को लेकर उठे सवाल अब उत्तर…

19 hours ago

राजस्थान कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत: गहलोत के बयान से मानेसर कांड और पायलट विवाद फिर चर्चा में

राजस्थान की कांग्रेस राजनीति में एक बार फिर पुराने विवादों की गूंज तेज हो गई…

20 hours ago