बिहार

VOTER ADHIKAR YATRA: ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी !

VOTER ADHIKAR YATRA: ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी !

बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी के बीच कांग्रेस की “वोटर अधिकार यात्रा” (VOTER ADHIKAR YATRA) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर सियासी बवाल मच गया है। NDA के नेताओं ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए विपक्ष पर तीखे हमले किए हैं।

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि, कांग्रेस (VOTER ADHIKAR YATRA)ने PM के लिए अपशब्द कहना देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का अपमान है। उन्होंने इसे राजनीति के गिरते स्तर का उदाहरण बताते हुए कहा कि, जनता इस तरह की भाषा को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि, वो अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को तुच्छ समझते हैं और सार्वजनिक व्यवहार में गरिमा नहीं रखते।

HUM पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष सुमन ने कहा कि, राहुल गांधी और पूरा विपक्ष हताशा में गाली-गलौज की राजनीति कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष (VOTER ADHIKAR YATRA) सत्ता की चाह में मानसिक संतुलन खो बैठा है और अब प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के लिए भी मर्यादा नहीं रखता

JDU प्रवक्ता डॉ. निहोरा प्रसाद यादव ने कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में सत्ता को वंचितों के उत्थान का माध्यम बनाया, न कि व्यक्तिगत स्वार्थ का। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और सामाजिक न्याय जैसे क्षेत्रों में काम कर बिहार को नई दिशा दी। इसके विपरीत, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव (VOTER ADHIKAR YATRA) ने सत्ता को केवल अपने परिवार और हितों तक सीमित रखा।

JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बरारी में आयोजित NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि दो युवराज बुलेट (VOTER ADHIKAR YATRA)पर घूमने निकले हैं, लेकिन जिन सड़कों पर वे घूम रहे हैं, वे कभी बदहाल थीं। आज का विकास नीतीश कुमार की मेहनत और दूरदर्शिता का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2025 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेने की अपील की।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने भी PM मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि, PM  पूरे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, न कि किसी एक पार्टी का। ऐसे में उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करना केवल भाजपा नहीं, बल्कि देश का अपमान है। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव (VOTER ADHIKAR YATRA) से माफी की मांग की और कहा कि, वोटर अधिकार यात्रा को गाली मंच में बदल दिया गया है।

नित्यानंद राय ने तंज कसते हुए कहा कि,  राहुल गांधी और तेजस्वी यादव (VOTER ADHIKAR YATRA)अब संविधान की कॉपी लेकर घूमते हैं, लेकिन संविधान की मर्यादा उन्हें नहीं समझ में आती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद एक संवैधानिक पद है और उसके लिए असभ्य भाषा स्वीकार नहीं की जा सकती

JDU के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि NDA के कार्यकर्ता सम्मेलन का दूसरा चरण शुरू हो गया है, जो 30 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान लगभग 80 विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन आयोजित होंगे। इसके बाद तीसरे चरण में 42 और क्षेत्रों में सम्मेलन होंगे और 8 सितंबर तक 122 विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन पूरे हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि, सम्मेलनों में NDA के घटक दलों की एकता और कार्यकर्ताओं का उत्साह साफ नजर आ रहा है। विपक्ष की वोट यात्रा (VOTER ADHIKAR YATRA)सिर्फ नारेबाजी तक सीमित है, जबकि एनडीए गांव-गांव और पंचायत-पंचायत जाकर संगठन को मजबूत कर रहा है।

उन्होंने दावा किया कि, NDA 225 सीटें जीतने के लक्ष्य की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। जनता PM मोदी और CM नीतीश कुमार की विकास योजनाओं को देख और महसूस कर रही है। निष्कर्ष के तौर पर, PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है।

NDA इसे जनता के सम्मान और लोकतंत्र की रक्षा से जोड़कर देख रही है, जबकि विपक्ष इस मुद्दे पर बचाव की मुद्रा में है। आगामी चुनावों के लिए दोनों पक्षों ने अपने तेवर सख्त कर लिए हैं और जमीन स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं।

आगे पढ़िए : रामभद्राचार्य पर महंत राघरावाचार्य ने किया तीखा प्रहार

 

Nisha Sharma

Recent Posts

Sonam Wangchuk ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन | PM Modi का संदेश | NEET Paper Leak | CJP |

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों तक चले अपने भूख हड़ताल (अनशन) को समाप्त…

28 minutes ago

सोनम वांगचुक ने इन 3 अश्वासन पर खत्म किया अनशन, जानिए क्या है ?

सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने 28 जून 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर…

43 minutes ago

26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े, दीपके का आया बयान

NEET पेपर लीक मामले को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक…

1 hour ago

दिल्ली में झमाझम बारिश से मिली राहत, लेकिन कई राज्यों में बना बाढ़ का संकट

राजधानी दिल्ली में आखिरकार बारिश ने दस्तक दे दी है। शहर के कई इलाकों में…

1 hour ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन! अब 10 साल की जेल और ₹1 करोड़ तक जुर्माना?

देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के मामलों को…

2 hours ago

NEET मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद! अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच तीखी बहस

NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…

2 days ago