बिहार

BIHAR ELECTION: राहुल और तेजस्वी की संयुक्त यात्रा का हुआ ऐलान, बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले ‘SIR’ पर बवाल !

BIHAR ELECTION: राहुल और तेजस्वी की संयुक्त यात्रा का हुआ ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव (BIHAR ELECTION)इसी साल के अंत में होने जा रहे हैं, लेकिन, उससे पहले SIR का मुद्दा लगातार गरमाया हुआ है। विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही चुनाव आयोग पर भी वोट चोरी का आरोप लगाया जा रहा है। इसी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ अपने निवास पर एक अहम बैठक की।

राहुल गांधी के घर हुई इस डिनर मीटिंग में तेजस्वी यादव के साथ-साथ इंडिया ब्लॉक के तमाम प्रमुख नेता भी शामिल हुए। बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि, देश में जो तानाशाही जैसी स्थिति बन रही है, उस पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि, अब राहुल गांधी और वे मिलकर बिहार यात्रा(BIHAR ELECTION) पर निकलेंगे और जनता के बीच जाकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाएंगे।

तेजस्वी यादव ने जानकारी दी कि, ये यात्रा राहुल गांधी की अगुवाई में 17 अगस्त से बिहार (BIHAR ELECTION)में शुरू होगी और 1 सितंबर को पटना में खत्म होगी। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस और RJD मिलकर लोगों से मिलेंगे और SIR जैसे मुद्दों को उठाएंगे। तेजस्वी ने कहा कि, हम लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं और चुनाव का बहिष्कार नहीं करेंगे, लेकिन वोट की चोरी नहीं होने देंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव (BIHAR ELECTION) में कांग्रेस और RJD साथ मिलकर लड़ने की तैयारी में हैं। हालांकि अब तक दोनों के बीच सीट बंटवारे को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन बैठक से ये साफ हो गया कि, दोनों पार्टियां साथ आकर BJP सरकार के खिलाफ मजबूत मोर्चा खोलेंगी।

SIR का मुद्दा केवल बिहार(BIHAR ELECTION) तक सीमित नहीं रहा, बल्कि संसद के मानसून सत्र में भी इसे जोरशोर से उठाया गया। विपक्ष के लगातार विरोध के कारण कई बार संसद को स्थगित करना पड़ा। विपक्ष का आरोप है कि, SIR के जरिए सरकार लोगों की पहचान और डाटा के साथ छेड़छाड़ कर रही है, जिससे चुनावों में गड़बड़ी संभव हो सकती है।

राहुल गांधी ने एक प्रेजेंटेशन के जरिए जनता के सामने चुनाव आयोग की कथित खामियों को रखा। उन्होंने दोबारा आरोप लगाया कि देश में बड़े स्तर पर वोट चोरी हो रही है और चुनाव आयोग (BIHAR ELECTION)इसे रोकने में नाकाम रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि, ये सिर्फ राजनीतिक लड़ाई नहीं है, बल्कि लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है।

इंडिया गठबंधन चुनाव से पहले सरकार पर हमलावर रुख अपनाए हुए है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की संयुक्त यात्रा इसका हिस्सा है। बिहार(BIHAR ELECTION) में होने वाली यात्रा के जरिए विपक्ष सीधे जनता के बीच जाकर SIR, तानाशाही और वोट चोरी जैसे मुद्दों को उठाने की योजना बना रहा है।

बिहार चुनाव (BIHAR ELECTION)से पहले राजनीतिक माहौल गर्म है। SIR का मुद्दा केंद्र में बना हुआ है और विपक्ष इसे छोड़ने के मूड में नहीं है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की आने वाली यात्रा इस चुनाव में एक बड़ा मोड़ ला सकती है। अब देखना होगा कि इसका जनता पर कितना असर होता है।

आगे पढ़ें- Team India के लिए बुरी खबर, Asia Cup से बाहर हुए ऋषभ पंत

Nisha Sharma

Recent Posts

NEET मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद! अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच तीखी बहस

NEET परीक्षा और छात्रों के आंदोलन को लेकर संसद में चल रहे विरोध के बीच…

2 days ago

‘मैं संत नहीं हूं’, राधे मां ने तोड़ी चुप्पी, पैसों के आरोप और विवादों पर दिया जवाब

आध्यात्मिक गुरु के रूप में चर्चित राधे मां ने लंबे समय बाद अपने जीवन, विवादों…

2 days ago

लोकसभा से TMC सांसद कल्याण बनर्जी निलंबित, जानिए क्या बनी वजह ?

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी को लोकसभा के मौजूदा मॉनसून सत्र की शेष…

2 days ago

अनंतनाग में पुलिस जवान पर आतंकी हमला, हेड कांस्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी शहीद

जम्मू-कश्मीर के दक्षिण कश्मीर स्थित अनंतनाग जिले में आतंकियों ने पुलिस बल को निशाना बनाया।…

2 days ago

CJP ने सरकार से बातचीत पर रखीं शर्तें, कहा- जंतर-मंतर या सार्वजनिक जगह पर ही होगी अगली बैठक

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार के साथ बातचीत को लेकर अपना रुख स्पष्ट…

2 days ago

शेयर बाजार में लगातार गिरावट, लेकिन सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल

सप्ताह की शुरुआत से ही भारतीय शेयर बाजार दबाव में बना हुआ है। बुधवार को…

2 days ago