Categories: मनोरंजन

Bigg Boss Tamil 10 में विजय सेतुपति के बयान पर बवाल, CM विजय से जोड़ने पर मेकर्स ने दी सफाई

साउथ एक्टर विजय सेतुपति के रियलिटी शो बिग बॉस तमिल 10 में नया बवाल मचा है. विजय के एक बयान ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है. बात इतनी आगे बढ़ गई कि बाद में चैनल को सामने आकर सफाई देनी पड़ी. लोगों ने सेतुपति के कमेंट को सीएम विजय जोसेफ से कनेक्ट किया. उन्होंने माना कि सेतुपति ने विजय को तंज कसा है.

विजय सेतुपति के बयान पर बवाल
दरअसल, हालिया एपिसोड में होस्ट विजय सेतुपति ने शो बिग बॉस तमिल की कंटेस्टेंट शाथिगा से लीडरशिप को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि बिना सोचे-समझे वादे करना, फिर मुश्किलें आने पर विपक्ष को जिम्मेदार ठहराकर भाग जाना..ये नेतृत्व नहीं, बल्कि लोगों के साथ धोखा है. अपनी इस स्टेटमेंट में विजय ने किसी का नाम नहीं लिया था. किसी नेता, पार्टी या संगठन का जिक्र नहीं किया. लेकिन सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. कुछ यूजर्स ने इसे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और TVK प्रमुख विजय से जोड़ा. फिर क्या था.. विजय के समर्थकों ने सेतुपति को निशान पर लिया.

उन्होंने आरोप लगाया कि टीवी शो के मंच को राजनीतिक कमेंट्री के लिए यूज किया जा रहा है. टीवीके और सीएम विजय के समर्थकों का हल्ला सुनकर मेकर्स को रिएक्ट करना पड़ा. बिग बॉस तमिल 10 की ओर से सफाई पेश की गई.

स्टेटमेंट के मुताबिक, ये एक एंटरटेनिंग शो है. जो तय फॉर्मेट, थीम और गेम के माहौल के हिसाब से प्रेजेंट किया गया है. शो में दिखाई जाने वाली सिचुएशन, बातचीत, भावनाएं, कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली चर्चाएं इसकी कहानी का हिस्सा हैं. इन्हें उसी संदर्भ में समझा जाना चाहिए. मेकर्स ने दर्शकों से कहा कि वो किसी भी बातचीत या एक्सप्रेशन को किसी दूसरे शख्स के लिए ओपिनियन या कमेंट ना समझें. शो में कही गई किसी भी बात का बाहरी व्यक्ति, संगठन, संस्था, विचारधारा से कोई लिंक नहीं है. इसे किसी घटना पर टिप्पणी, समर्थन या विरोध के तौर पर नहीं लिया जाना चाहिए.

DMK नेता ने साधा निशाना
इस विवाद के बीच DMK नेता टी.के.एस. एलंगोवन ने विजय समर्थकों पर कमेंट किया है. उन्होंने विजय के समर्थकों को असभ्य कहा. साथ ही आरोप लगाया कि विजय के सपोटर्स कानून-व्यवस्था की परवाह नहीं करते. नेता ने विजय सरकार की पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठाए.

News Desk

Recent Posts

Jaipur Ring Road: जयपुर को ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत! 99.35 KM लंबी 6 लेन उत्तरी रिंग रोड से बदल जाएगी शहर की रफ्तार

जयपुर, राजस्थान। राजधानी जयपुर में लगातार बढ़ती वाहनों की संख्या और ट्रैफिक जाम की समस्या…

2 hours ago

राजस्थान के एक ही गांव की 3 बेटियां बनीं सरपंच, पहली बार लड़ा चुनाव और तीनों ने दर्ज की जीत, अब बदलेंगी पंचायतों की तस्वीर?

सीकर, राजस्थान। राजस्थान के नीमकाथाना क्षेत्र की बांसड़ी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाला छापर…

2 hours ago

सांवरिया सेठ मंदिर का अनोखा चोर! ₹2 लाख के गहने चुराए, 48 घंटे बाद लौटाए और साथ में चढ़ाए ₹201

भीलवाड़ा, राजस्थान। जिले के मांडल कस्बे की मोहन कॉलोनी स्थित सांवरिया सेठ मंदिर में हुई…

2 hours ago

कौन हैं अभिषेक चौधरी? किसान परिवार से निकलकर बने राजस्थान यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, जानिए छात्र राजनीति से यहां तक का सफर

जयपुर, राजस्थान। राजस्थान यूथ कांग्रेस के नए प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक चौधरी मूल रूप से फलोदी जिले…

2 hours ago

Mount Abu Weather: गुरु शिखर पर 10 डिग्री तक पहुंचा पारा, माउंट आबू में बढ़ी ठंड, नक्की झील पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़

सिरोही, राजस्थान। राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में मौसम ने करवट लेना शुरू…

2 hours ago