Uncategorized

Bhupendra hooda : भुपेंद्र हुड्डा ने सैनी सरकार पर साधा निशाना, मुख्यमंत्री ने किया पलटवार

Bhupendra hooda : हरियाणा में कुछ महीनों में ही विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच में बयानबाजी का दौर जारी है. हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सैनी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि, नायब सिंह सैनी सरकार को अपने ‘‘नॉन-स्टॉप हरियाणा’’ नारे को ‘‘फुल स्टॉप हरियाणा’’ में बदलना चाहिए और उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासन ने ‘‘निवेश, औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, फसल कीमतों पर पूरी तरह रोक लगा दी है।’’

उन्होंने आगे कहा कि, ‘‘अगर भाजपा सरकार में कुछ भी बिना रुके जारी है तो वह है बेरोजगारी, महंगाई, अपराध, नशाखोरी और युवाओं का पलायन।’’ बता दें कि, उनकी टिप्पणी भाजपा सरकार द्वारा वर्ष के अंत में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों से पहले ‘‘म्हारा हरियाणा, नॉन-स्टॉप हरियाणा’’ नारे के साथ आने के संदर्भ में थी।Bhupendra hooda

CM सैनी ने किया पलटवार

सैनी ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए कहा, ‘‘भूपेंद्र हुड्डा जी, आज मेरा हरियाणा नॉन-स्टॉप हरियाणा है।’’ सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर हिंदी में एक पोस्ट में मुख्यमंत्री ने 2005 से 2014 तक हुड्डा के नेतृत्व कांग्रेस शासन वाले राज्य पर कटाक्ष किया और दावा किया कि अब गुंडागर्दी, दलितों और पिछड़े वर्गों के खिलाफ अत्याचार पर पूर्ण विराम लगा दिया गया है। सरकारी नौकरियों की नीलामी, किसानों की जमीनें छीनना और आतंक का राज जो तब कायम था जब सबसे पुरानी पार्टी सत्ता में थी।Bhupendra hooda

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago