गहलोत और शेखावत को बेनीवाल ने बताया “एक जैसा”!
राजस्थान की राजनीति में फिर गरमाहट आ गई है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर अपने बयानों से प्रदेश की सियासत को हिला दिया है। शनिवार को जोधपुर एम्स में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे बेनीवाल ने मीडिया से खुलकर बात की और SI भर्ती परीक्षा, भ्रष्टाचार, और मुख्यमंत्री पर साजिश जैसे मुद्दों पर राज्य सरकार और बीजेपी दोनों को कटघरे में खड़ा कर दिया।
सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द कराने की मांग को लेकर पिछले एक महीने से जयपुर में चल रहे धरने का नेतृत्व कर रहे हनुमान बेनीवाल ने दो टूक कहा – “हमारी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। भाजपा के नेता चुनाव से पहले जो वादे करते हैं, उसे सत्ता में आते ही भूल जाते हैं। RPSC का पुनर्गठन और SI भर्ती रद्द करना सरकार की प्राथमिकता में नहीं है। 1 जुलाई को इस मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई है, अगर फैसला हमारे पक्ष में नहीं आता, तो हम युवाओं के हक में दिल्ली कूच करेंगे।”
प्रदेश में चल रहे कथित भ्रष्टाचार पर बेनीवाल का कहना है कि स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG), जिसे पेपर लीक और डमी कैंडिडेट जैसे मामलों की जांच के लिए बनाया गया था, अब खुद भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी पैसे देकर बच रहे हैं और सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। बेनीवाल ने कहा – “राजस्थान में भाजपा की सरकार अघोषित आपातकाल चला रही है। आवाज उठाने वालों को जेल में डाला जा रहा है। मुख्यमंत्री समेत पूरी भाजपा मौका परस्त हो चुकी है। उन्हें डर है कि अगली बार मौका मिलेगा या नहीं।”
राजस्थान की सियासत में लगातार चल रही गजेंद्र सिंह शेखावत बनाम अशोक गहलोत की सियासी जंग पर बेनीवाल ने चौंकाने वाला बयान दिया। उन्होंने कहा – “शेखावत और गहलोत एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। गहलोत ने पहले शेखावत के घर पर पुलिस भेजी, अब शेखावत कांग्रेस नेताओं पर रेड करवा रहे हैं। ये सब मिलीभगत है, जनता को भ्रमित करने के लिए किया जा रहा है।”
बेनीवाल ने साफ कहा कि आज राजस्थान की जो स्थिति है – चाहे वो बेरोजगारी हो, शिक्षा हो या मूलभूत सुविधाओं की कमी – उसकी जिम्मेदारी राज्य की दोनों बड़ी पार्टियों, भाजपा और कांग्रेस, दोनों पर है। “जनता अब बदलाव चाहती है, और RLP उसी बदलाव की लड़ाई लड़ रही है,” उन्होंने कहा।
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को मिली नई दिशा प्रशिक्षणार्थियों को सॉफ्ट स्किल, मीडिया प्रबंधन एवं सुरक्षा…
प्रत्येक शुक्रवार को दौरे पर रहेंगे अधिकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों…
देहरादून उत्तराखंड के पौड़ी-देवप्रयाग मोटर मार्ग पर एक सड़क हादसा हो गया. शुक्रवार को सबदरखाल…
विशेष लेख ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान …
जगदलपुर. बस्तर में नौकरी पाने की चाहत अब ठगों के लिए कमाई का जरिया बन…
38 वर्ष पुराने 132 केवी विनोबा भावे जबलपुर सब-स्टेशन का हुआ उन्नयन, अब और अधिक…