बेनीवाल ने कर दिया ऐलान “जाट आरक्षण आंदोलन होगा”,जानीए पूरा मामला

बेनीवाल ने कर दिया ऐलान “जाट आरक्षण आंदोलन होगा”,जानीए पूरा मामला

राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर गरमाहट बढ़ गई है। नागौर से सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने केंद्र में जाट आरक्षण को लेकर नए आंदोलन की घोषणा की है।

शनिवार को जोधपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बेनीवाल ने कहा कि देश के नौ राज्यों में जाट समाज को केंद्र की ओबीसी सूची में शामिल नहीं किया गया, जिसमें राजस्थान के भरतपुर और धौलपुर जिले भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर इन जिलों को आरक्षण मिल चुका है, लेकिन केंद्र में अब भी ये वंचित हैं। इसी मुद्दे को लेकर रविवार को भरतपुर के डेहरा मोड़ पर एक बड़ा कार्यक्रम होगा, जिसमें आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।

“जाट आरक्षण संघर्ष समिति बनी है, और अब यह आंदोलन ठोस निर्णयों के साथ आगे बढ़ेगा,” – हनुमान बेनीवाल

सांसद बेनीवाल ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी पंचायत चुनावों में अपने प्रत्याशी उतारेगी। वहीं, उन्होंने बीजेपी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि चुनाव के दौरान एसआई भर्ती रद्द करने और RPSC पुनर्गठन का वादा किया गया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

“66 दिन से युवा धरने पर बैठे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं। 1 जुलाई को कोर्ट की सुनवाई है, अगर न्याय नहीं मिला तो हम दिल्ली कूच करेंगे,” – बेनीवाल

बेनीवाल ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि RPSC परीक्षा टालने के नाम पर आंदोलन हटवाया गया, लेकिन बाद में परीक्षा हुई ही नहीं।

“मदन राठौड़ ने तो फोन उठाना तक बंद कर दिया था। हालात यह हैं कि खुद प्रदेशाध्यक्ष को सरकार में कोई नहीं सुन रहा,” – बेनीवाल
हनुमान बेनीवाल ने एसीबी और एसओजी जैसी एजेंसियों को ‘भ्रष्टाचार का अड्डा’ बताते हुए आरोप लगाया कि:

“एसीबी में वही अफसर जाते हैं जो पहले से भ्रष्ट होते हैं। एसओजी में तो तीन आरोपी पकड़ो और एक करोड़ देकर चौथा छोड़ दो – ऐसा सौदा चलता है।”
उन्होंने कहा कि अब राज्य में जांच एजेंसियों का भी दुरुपयोग हो रहा है, जैसा पहले केंद्र में होता था।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए बेनीवाल ने कहा कि जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है, उसे दबाया जा रहा है।

“मुख्यमंत्री उड़न खटोले में घूम रहे हैं, पता नहीं उन्हें दोबारा मौका मिलेगा या नहीं। उनके मंत्री नौसिखिए हैं और प्रदेश के हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं।”

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान कि भजनलाल शर्मा को हटाने की साजिश हो रही है, पर बेनीवाल ने व्यंग्य करते हुए कहा:
“सरकार गिराने में खुद गहलोत भी शामिल होंगे। पहले भी वे ऐसा कर चुके हैं। शेखावत और गहलोत की बयानबाजी महज़ ड्रामा है। दोनों में पहले से ही बात हो चुकी होगी।”

हनुमान बेनीवाल के बयानों ने साफ कर दिया है कि राजस्थान की सियासत में नए टकराव और आंदोलनों का दौर शुरू होने वाला है। जाट आरक्षण, एसआई भर्ती और सरकारी एजेंसियों में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर बेनीवाल का तेवर विपक्ष और सत्ता दोनों के लिए चुनौती बनता जा रहा है।

यह भी पढ़े:

SI PAPER LEAK MAMLA : SI भर्ती पेपर लीक पर बवाल क्या इंसाफ दिलाएंगे बेनीवाल?

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

2 hours ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

4 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

6 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

6 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

6 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago