Uncategorized

अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 2 की मौत, 50 हुए घायल

राजस्थान के भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ बॉर्डर पर स्थित बेगूं उपखंड के पारसोली क्षेत्र से एक बेहद दुखद और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। कितीयास गांव में मधुमक्खियों के लगातार दो हमलों ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। पहले हमले में गंभीर रूप से घायल हुए 80 वर्षीय जमनेश सुखवाल की बुधवार सुबह चित्तौड़गढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई।

स्थिति तब और भयावह हो गई जब पारसोली के श्मशान घाट पर उनके अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों ने दोबारा हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और हर कोई अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगा।

इस दूसरी घटना में करीब 50 लोग घायल हो गए। इनमें से 8 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें चित्तौड़गढ़ रेफर किया गया, जहां 83 वर्षीय भवानी शंकर शर्मा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य घायलों की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। बाकी घायलों को पारसोली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया। उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया ने तुरंत चिकित्सा और प्रशासनिक टीम को सक्रिय किया। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को मौके पर भेजा गया, जबकि तहसीलदार गोपाल जीनगर और नायब तहसीलदार रामचंद्र वैष्णव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

42 minutes ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

2 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

2 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

2 hours ago