Uncategorized

Beautiful Footwear: फुटवियरस करेंगे आपको दीवाना, अपनी लिस्ट में जरूर करें इन्हें शामिल, हील्स बढ़ाएंगीं आपका कॉन्फिडेंट।

Beautiful Footwear: फुटवियरस करेंगे आपको दीवाना

फैशन से जुड़ी हर एक अपडेट देने की कड़ी में आज मैं आप लोगों के लिए लेकर आ गई हूं शानदार फुटवियरस, जो आपके स्टाइल को इन्हैंस कर देंगे, क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि ड्रेस डिसाइड होने के बाद या नार्मल डे पर भी हमें फुटवियरस को लेकर काफी सोचना पड़ता है तो आज हम बात करेंगें ऐसे फुटवियरस की, जो दिखने में स्टाइलिश भी हों और साथ ही पहनने में कम्फर्टेबल भी रहें।

क्योंकि देखा जाता है कि फैशन अक्सर हमें दर्द में डालने का काम कर ही देता है। और फुटवियर तो कम्फर्टेबल होने ही चाहिए। और अगर हम मार्केट में गए हुए हैं, तो हम जल्दी जल्दी में ऐसी फुटवियर भी उठा लेते हैं जो केवल देखने में अच्छे होते हैं, लेकिन कम्फर्टेबल नहीं होते, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगें कि आपको किस तरह के फुटवियर अपने लिए लेने चाहिए जिससे आप अपने आप में कॉन्फिडेंट भी फिल करें और पूरा पूरा कम्फर्ट भी महसूस करें पहले फुटवियर हैं

1 किटन हील्स:- इस तरह के सैंडल में बहोत छोटी हील होती है। ऐसे में अगर आपकी हाइट लम्बी है तो आपको ये हील एक नेचुरल हाईट भी देगी। वहीं आप इस सैंडल को किसी शादी या फंक्शन के अलावा अपने ऑफिस में भी पहन सकती हैं। ऑफिस में ये सैंडल आपको एक फॉर्मल लुक भी देगी

2 जूती:- जूती महिलाओं के लिए सबसे कम्फर्टेबल फुटवियर में से एक है। इसको पहनने के बाद महिलाओ के अंदर फिसलने और बैलेंस खोने का डर नहीं रहता। वैसे महिलाएं इसको traditional कपड़ों के साथ पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। जूती में कई तरह के डिज़ाइन भी आते हैं। जिसे आप अनारकली कुर्ती या सूट के साथ भी पहन सकती हैं

3 प्लेटफॉर्म हील्स:- जब हम हील्स पहनते हैं, तो हमारे मन में सबसे बड़ा डर बैलेंस खोने का होता है। ऐसे में हमेशा कम्फर्ट के हिसाब से हील चुने। अगर अप हाई हील नहीं पहन सकते तो, आप प्लेटफार्म हील्स ले सकते हैं। इस तरह के फुटवियर से आपकी हाईट भी लम्बी लगेगी और आप कम्फर्ट भी महसूस करेंगी

4 ब्लॉक हील्स:- ब्लॉक हील्स खूबसूरत और कम्फर्टेबल हील्स में से एक है। इसको आप वेस्टर्न और इंडियन दोनों कपड़ों के साथ कैरी कर सकते हैं, इन सैंडल में ज्यादा बड़ी हील्स नहीं होती, आप इस हील्स को गाउन या मीडी के साथ भी पहन सकती हैं

5 स्नीकर्स:- अगर आप शादी में ट्रेंडी लुक चाहती हैं, तो आप शादी में ट्रेंडी स्नीकर्स भी पहन सकते है। इसको पहनने के बाद आप कम्फर्ट महसूस करेंगी। जिस वजह से आपको स्नीकर्स अपनी लिस्ट में रखना जरूरी है।

6 हाई हील्स:- अगर आपको हाई हील्स पहनना पसंद है तो आप इसको पहन कर कॉन्फिडेंट फील करती है। तो आपको इस हील्स को भी अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए। अगर आपकी हाईट कम है तो ये हिल्स आपको परफेक्ट हाईट देने में काफी मदद करेगी। और अगर आप न्यूड शेड की हील्स लेते हैं तो आप इसे किसी भी कलर के कपड़ों के साथ पहन सकती है।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

11 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

12 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

13 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

13 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

14 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

14 hours ago