हरियाणा

अवैध हथियार के साथ BCA के स्टूडेंट्स को गिरफ्तार,छात्र के कब्जे से देसी कट्टा बरामद

फरीदाबाद में पुलिस ने अवैध हथियार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस छात्र के कब्जे से अवैध देसी कट्टा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी छात्र को कोर्ट में पेश किया है, उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है, ताकि आरोपी छात्र के साथ शामिल अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि बल्लभगढ़ के पास एक युवक अवैध हथियार लेकर खड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सीकरी गांव के रहने वाले 23 साल के भारत के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र एक प्राइवेट कॉलेज में BCA का स्टूडेंट है।


पुलिस पूछताछ में भारत ने बताया कि उसने हवाबाजी करने के लिए अवैध देसी कट्टा उत्तरप्रदेश के मथुरा से 4 हजार रूपए में खरीदा था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कट्टा हवाबाजी करने के लिए खरीदा था। पुलिस का कहना है कि जब वह सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे तो आरोपी ने उन्हें देखकर भागने की कोशिश की थी। लेकिन पुलिस कर्मियों ने युवक को भागकर पकड़ लिया।

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

3 hours ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

4 hours ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

4 hours ago