Categories: देश

बेंगलुरु पुलिस ने नड्डा को किया तलब, सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट से जुड़ा है मामला

बेंगलुरु पुलिस ने एससी और एसटी समुदाय के सदस्यों को एक विशेष उम्मीदवार को वोट न देने के लिए कथित तौर पर आपत्तिजनक एक सोशल मीडिया पोस्ट के सिलसिले में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी की आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय को तलब किया है. अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि उन्हें यहां हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है. पुलिस के समन में कहा गया है कि उस मामले की जांच के उद्देश्य से आपको इस नोटिस के मिलने के सात दिनों के भीतर हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में सुबह 11 बजे जांच अधिकारी के सामने पेश होने का निर्देश दिया जाता है.

5 मई को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) ने चुनाव आयोग और पुलिस के साथ सोशल मीडिया के जरिये आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए शिकायत दायर की थी. इसके बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में नड्डा, मालवीय और भाजपा की कर्नाटक इकाई के प्रमुख बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया. इसके बाद यह कदम उठाया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं और भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (2) (वर्गों के बीच शत्रुता, घृणा या दुर्भावना पैदा करने या बढ़ावा देने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

अपनी शिकायत में केपीसीसी ने कर्नाटक राज्य भाजपा के आधिकारिक अकाउंट के जरिये सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपलोड किए गए वीडियो का हवाला दिया. जिसमें आरोप लगाया गया कि यह भाजपा के सोशल मीडिया प्रभारी मालवीय द्वारा नड्डा और राज्य अध्यक्ष विजयेंद्र के निर्देश पर संचालित है. कर्नाटक बीजेपी के 4 मई को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में (कांग्रेस नेता) राहुल गांधी और (मुख्यमंत्री) सिद्धारमैया के एनिमेटेड फोटो दिखाए गए हैं.

admin

Recent Posts

भारतीय हॉकी टीम की भगवा जर्सी पर छिड़ा विवाद, प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल

हॉकी इंडिया ने भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम की नई जर्सी लॉन्च की है।…

42 minutes ago

Raksha Bandhan 2026: राखी भेजने से पहले जान लें नए स्पीड पोस्ट नियम, 1 अगस्त से बदलेगी India Post की रेट लिस्ट

नई दिल्ली अगर आप अपने जरूरी कागजात, बैंक पासबुक या रक्षाबंधन पर राखी भेजने के…

2 hours ago

अद्वितीय है महर्षि सांदीपनि आश्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अद्वितीय है महर्षि सांदीपनि आश्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

2 hours ago

भारतीय संस्कृति में गुरु को सदैव उच्च स्थान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतीय संस्कृति में गुरु को सदैव उच्च स्थान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री गुरु पूर्णिमा…

2 hours ago

मासूम को गोद में लेकर घंटों इंतजार करती रही दहेज प्रताड़ना पीड़िता, वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

मासूम को गोद में लेकर घंटों इंतजार करती रही दहेज प्रताड़ना पीड़िता, वन स्टॉप सेंटर…

2 hours ago

भोपाल में किसानों का आंदोलन खत्म, मूंग खरीद पर सरकार के आश्वासन के बाद बनी सहमति

भोपाल मध्य प्रदेश में मूंग खरीद पर सरकार और किसानों के बीच बात नहीं बन…

2 hours ago