बड़ौली और रॉकी पर गैंगरेप की FIR दर्ज करवाने वाली पीड़ित महिला आई सामने, बोली- सबूत के साथ जल्द करूंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

बड़ौली और रॉकी पर गैंगरेप की FIR दर्ज करवाने वाली पीड़ित महिला आई सामने, बोली- सबूत के साथ जल्द करूंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल पर गैंगरेप की FIR दर्ज करवाने वाली महिला पहली बार सामने आई। महिला ने वीडियो जारी कर कहा कि, उसकी जान को खतरा है। उन लोगों पर हैवानियत सवार थी। उन्होंने अपनी उम्र का भी ख्याल नहीं रखा।

पीड़ित महिला ने आगे कहा कि, डेढ़ साल से मुझ पर क्या बीत रही है, मैं किसी को नहीं बता सकती। लोग मुझे गलत बता रहे हैं। उन लोगों ने मेरी फ्रेंड को डराकर झूठा बयान देने को मजबूर किया। जबकि घटना के दिन वो रूम में मौजूद थी। इसके साथ ही पीड़ित महिला ने दावे करते हुए कहा कि, वो जल्द ही सबूतों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

आपको बता दे कि, मोहन लाल बड़ौली और रॉकी मित्तल के खिलाफ 13 दिसंबर 2024 को हिमाचल के कसौली थाने में गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया था। मामला सामने आने के बाद केस की गवाह और पीड़िता की फ्रेंड ने कहा था कि, ये मामला झूठा है। और वो मोहन लाल बड़ौली को नहीं जानती। होटल में सिर्फ रॉकी मित्तल मिला था।

जानिए पीड़ित महिला ने क्या-क्या कहा ?

  • पीड़ित महिला ने वीडियो जारी कर कहा कि, मैं आप सभी को अपना दर्द बताना चाहती हूं। वो घटना बताना चाहती हूं, जो सोचने पर भी मरने का मन करता है। मेरे साथ जो बीती है। मेरे साथ 2 लोगों ने 3 जुलाई 2023 की रात को कसौली में गलत काम किया। उनका नाम सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने मेरे साथ इतना गलत किया है, मैं आपको नहीं बता सकती।
  • पीड़ित महिला ने कहा कि, मुझे डराया और धमकाया जा रहा है। मुझे मारने की धमकी दी जा रही है। जो भी लोग मुझ पर सवाल उठा रहे हैं कि केस झूठा है। मैं आपसे जवाब चाहती हूं। आपके घर में कोई बेटी हो, उसके साथ कोई बड़ी उम्र का आदमी ऐसा गलत करे, तो क्या आप उसे ही गुनहगार बताएंगे? उस लड़की के ही बारे में गलत बोलेंगे? क्या वो गलत नहीं हो सकते?
  • मैं आपको एक और चीज बताना चाहूंगी। इस केस के 2 गवाह थे। एक मेरे बॉस और दूसरी मेरी फ्रेंड। मेरी फ्रेंड उस रूम में थी। उसका एड्रेस मैंने किसी को नहीं दिया। उसका पता सिर्फ होटल के पास था। इन लोगों ने उसका पता निकलवाकर, उसे डरा-धमकाया और उसे झूठा बयान देने को मजबूर किया। मैं उसका दर्द समझ सकती हूं।
  • इसके साथ ही पीड़ित महिला ने कहा कि, हमें फोन कर पंचकूला बुलाया गया था। वहां हमारे खिलाफ झूठी शिकायत दी थी। हमें फंसाने की कोशिश की थी। मेरे देशवासियों, महिला आयोग और पुलिस से विनती है कि, मेरा एड्रेस किसी को ना दीजिएगा, मेरी जान को खतरा है। वो लोग जब मेरी फ्रेंड का पता निकाल सकते हैं, तो मेरा भी निकाल सकते हैं।
  • दूसरी बात मैं आप लोगों से बस रिक्वेस्ट कर रही हूं कि मेरा साथ दीजिए। अपनी लड़ाई आधी नहीं छोड़ सकती। आने वाले समय में मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगी, जिसमें मैं सबूतों के साथ उनके सामने आऊंगी। इस टाइम मुझे बहुत खतरा है, इसलिए मैं सामने नहीं आ रही थी। इन लोगों ने मुझे झूठा फंसा दिया, प्लीज मेरी मदद कीजिए।

आपको बता दें कि, मोहन लाल बड़ौली और रॉकी मित्तल पर 13 दिसंबर 2024 को गैंगरेप की FIR दर्ज की गई थी। 14 जनवरी को अचानक इसकी FIR की कॉपी सामने आ गई । जिसमें पीड़ित महिला ने कहा कि, वो अपनी सहेली और अपने बॉस अमित के साथ घूमने कसौली गई थी। वहां होटल में बड़ौली और रॉकी मित्तल मिले। जो उसे व उसकी सहेली को कमरे में ले गए। जहां बड़ौली ने नौकरी और रॉकी मित्तल ने मॉडल बनाने का झांसा देकर जबरन शराब पिलाई और फिर गैंगरेप कर कमरे से बाहर निकाल दिया। इसके बाद पंचकूला में बुलाकर किसी केस में फंसाने की कोशिश की।

15 जनवरी को पीड़ित महिला ने जिस सहेली को गवाह बनाया, वो पंचकूला में मीडिया के सामने आई। उसने कहा कि, कसौली के होटल में वो सिर्फ सिंगर रॉकी मित्तल से मिली थी। वो ना तो मोहन लाल बड़ौली को जानती है और ना ही उसने उन्हें वहां देखा। मुझे तो केस दर्ज होने के बाद पता चला कि मुझे गवाह बनाया है। सहेली ने कहा कि अगर इतने बड़े होटल में गैंगरेप होता तो क्या वो चिल्लाती नहीं। आसपास के लोगों को पता नहीं चलता। ये पूरा मामला झूठा है। मैं शराब भी नहीं पीती।

16 जनवरी को पीड़ित महिला के बॉस अमित बिंदल ने दावा किया कि, गैंगरेप वाली घटना के दिन मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल उसी होटल में रुके थे। वो भी पीड़िता और उसकी सहेली के साथ घूमने कसौली गए थे। वो और दोनों महिलाएं अलग-अलग कमरे में रुके थे। इस दौरान गैंगरेप हुआ या नहीं, इसके बारे में उन्हें पता नहीं है।

Abhishek Saini

वर्तमान में मैं 4Iconic Media Group में पिछले तीन वर्षों से न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज से की, जिसके बाद A2Z न्यूज चैनल, जनता टीवी, MH1 न्यूज सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। समाचार संपादन, कंटेंट प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूजरूम मैनेजमेंट में व्यापक अनुभव हासिल किया है। लेखन मेरा जुनून है और निष्पक्ष, प्रभावशाली तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा हूं। मीडिया जगत में अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर लगातार नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा हूं।

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

4 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

4 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

4 hours ago