देश

अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी जाते समय हुआ हादसा

माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के पूंछ थाना क्षेत्र में हुआ। दुर्घटना में अबान समेत तीन लोगों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे अली अहमद से मिलने जा रहे थे। रास्ते में उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि मृतकों में अबान अहमद की पहचान हो गई है। वहीं, हादसे में मोहम्मद जैद, उमर समेत तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। कार की रफ्तार, हादसे की परिस्थितियों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड के बाद अबान अहमद और उसके भाई अहजम को नाबालिग होने के कारण बाल संरक्षण गृह में रखा गया था। बाद में अक्टूबर 2023 में दोनों को रिहा कर उनकी बुआ की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया था।

बता दें कि अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को नैनी जेल से झांसी जेल स्थानांतरित किया गया था। बताया जा रहा है कि अबान और परिवार के अन्य सदस्य उसी से मिलने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

ऑपरेशन सिंदूर में PAK पर बरसा था कहर, अब भारतीय ड्रोन पर अमेरिका की नजर

नई दिल्ली युद्ध अभ्यास 2026 के दौरान महाजन फील्ड फायरिंग रेंज पर स्काईस्ट्राइकर लोइटिरिंग म्यूनिशन…

1 hour ago

भारत-US ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, 90% काम पूरा; कुछ मुद्दे बाकी

 नई दिल्‍ली भारत और अमेरिका के संबंधों में सालो से व्‍यापार सबसे बड़ा अड़चन बना…

1 hour ago

FREE में TV देखना पड़ेगा महंगा? TRAI ला सकता है नया नियम, Smart TV यूजर्स को लग सकता है झटका

नई दिल्ली TRAI Free Internet TV Regulation Rules: ट्राई एक नया नियम लाने पर विचार…

1 hour ago

पांच जिलों में यूपी की वोटर लिस्ट से होगा मिलान, दो जगह नाम मिला तो एक ही जगह रहेगा वोट।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतिम चरण में उत्तराखंड के पांच जिलों में मतदाता सूची…

12 hours ago

विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट।

करीब एक सप्ताह तक बारिश का दौर थमे रहने के बाद उत्तराखंड में मानसून एक…

12 hours ago

मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी कार्यालय पहुंचे हरीश रावत, वीपीडीओ भर्ती मामले में पूछताछ

विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार को…

12 hours ago