देश

200Km तक रेंज और दमदार स्मार्ट फीचर्स, इतनी कीमत में लॉन्च हुआ Ather KONARC

एथर एनर्जी ने भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में अपना नया स्कूटर Ather KONARC लॉन्च कर दिया है। लंबे समय से इस स्कूटर का इंतजार किया जा रहा था और अब कंपनी ने इसे कई नए फीचर्स के साथ बाजार में उतारा है। खास बात यह है कि यह एथर का पहला ऐसा स्कूटर है, जिसे नए EL प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।

Ather KONARC की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसे S-Line और Z-Line में पेश किया है। हालांकि, सभी वेरिएंट एक साथ उपलब्ध नहीं होंगे और उनकी डिलीवरी अलग-अलग समय पर शुरू की जाएगी।

S-Line में ग्राहकों को चार विकल्प मिलेंगे। इसमें 100 किलोमीटर रेंज वाले मॉडल की कीमत 99,999 रुपये है। वहीं, 125 किलोमीटर रेंज वाले वेरिएंट की कीमत 1,21,999 रुपये रखी गई है। इसके अलावा 161 किलोमीटर रेंज वाले मॉडल के लिए 1,44,999 रुपये खर्च करने होंगे।

कंपनी के मुताबिक, 125 और 161 किलोमीटर रेंज वाले S-Line मॉडल की डिलीवरी सितंबर से शुरू होगी। 100 किलोमीटर रेंज वाला वेरिएंट अगले साल की पहली तिमाही में ग्राहकों तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, 200 किलोमीटर रेंज वाला मॉडल अगले साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा।

Ather KONARC की एक खास बात इसका मेटल बॉडी डिजाइन है। यह कंपनी का पहला स्कूटर है, जिसमें इस तरह की बॉडी का इस्तेमाल किया गया है। S-Line में अधिकतम 200 किलोमीटर तक की रेंज मिलने का दावा किया गया है और इसकी टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी। इस मॉडल को चार रंगों में खरीदा जा सकेगा।

वहीं, Z-Line ज्यादा पावरफुल विकल्प के रूप में आएगी। कंपनी के अनुसार इसकी IDC क्लेम्ड रेंज 161 किलोमीटर तक होगी और यह 80 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड देगी। Z-Line को पांच अलग-अलग कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इस सीरीज की लॉन्चिंग और डिलीवरी 2027 की दूसरी तिमाही में होने की उम्मीद है।

बैटरी विकल्पों की बात करें तो एंट्री मॉडल में 2.1kWh बैटरी पैक दिया गया है। इसके ऊपर वाले वेरिएंट में 2.7kWh बैटरी और टॉप मॉडल में 3.5kWh बैटरी पैक मिलता है। स्कूटर को यूनिबॉडी चेसिस के साथ तैयार किया गया है।

फीचर्स के मामले में भी Ather KONARC को काफी एडवांस बनाया गया है। इसमें ऑटोहोल्ड, फॉल सेफ और एयरवॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं। एयरवॉक की मदद से स्कूटर को आगे या पीछे आसानी से मूव किया जा सकता है, जिससे पार्किंग के दौरान इसे संभालना आसान हो जाता है। इसके अलावा स्कूटर में स्मार्ट रिमोट की, कीलेस इग्निशन और कीलेस बूट रिलीज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें हिल-होल्ड असिस्ट, ब्लूटूथ कॉल और म्यूजिक अलर्ट की सुविधा भी मौजूद है।

Ather KONARC में 31 लीटर का बड़ा अंडरसीट स्टोरेज स्पेस और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। साथ ही इसमें कनेक्टेड फीचर्स के तौर पर थेफ्ट अलर्ट, टो अलर्ट, फाइंड माय स्कूटर और OTA अपडेट्स भी मिलेंगे। स्कूटर में TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जिसे स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें वॉयस कंट्रोल, नेविगेशन, पॉटहोल अलर्ट और क्रैश अलर्ट जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।

कुल मिलाकर, Ather KONARC को ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर लॉन्च किया गया है, जिसमें कीमत, रेंज और टेक्नोलॉजी तीनों का संतुलन बनाने की कोशिश की गई है। अब देखना होगा कि भारतीय बाजार में यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ग्राहकों को कितना पसंद आता है।

ये भी पढ़ें:

खड़गे के मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर राहुल गांधी भड़के, PM से की FIR की मांग

admin

Recent Posts

WTC पॉइंट्स टेबल: ऑस्ट्रेलिया नंबर-1, भारत बांग्लादेश से पीछे

डरबन डरबन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 214 रनों की विशाल जीत…

10 hours ago

37 की उम्र में विराट कोहली का नया डेब्यू, पहला पोस्ट वायरल

 नई दिल्ली भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने खेल के मैदान से दूर…

11 hours ago

पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर निशाना, CEC को कैबिनेट पद और दूसरे को पद्म विभूषण मिलने का उठाया मुद्दा

 नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ…

11 hours ago

भारत ने भी अमेरिका को नहीं दिखाए अपने फाइटर जेट के सीक्रेट, Su-30MKI के रडार की ऐसे की सुरक्षा

 नई दिल्ली तरंग शक्ति अभ्यास के दौरान अमेरिकी वायु सेना ने भारतीय अधिकारियों को F-35…

11 hours ago

ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश? साड़ी में छिपाकर लाए चाकू

कोलकाता   ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास के बाहर एक महिला पर चाकू लेकर…

11 hours ago

NHAI का नया नियम लागू, 500 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए ठेकेदारों की बढ़ी मुश्किलें

नई दिल्ली नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट में निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए भारतीय…

11 hours ago