Categories: क्रिकेट

Asian Games 2026: हॉकी इंडिया ने किया पुरुष टीम का ऐलान, हरमनप्रीत सिंह संभालेंगे कमान

नईदिल्ली 

हॉकी इंडिया ने बुधवार को 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान में होने वाले आगामी 20वें एशियाई खेलों के लिए 20 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की। स्टार डिफेंडर और ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह टीम की कप्तानी जारी रखेंगे, जबकि भारत के सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले अनुभवी मिडफील्डर मनप्रीत सिंह टीम को अपना अहम अनुभव देंगे। इस टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और उभरती प्रतिभाओं का मिश्रण है।

टीम में भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी, मिडफील्डर मनप्रीत सिंह भी शामिल हैं। भारत डिफेंडिंग चैंपियन हैं। भारत ने 2023 में चीन में आयोजित एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।

क्या फिर ऐसा कर पाएगी हरमनप्रीत ब्रिगेड?

हरमनप्रीत ब्रिगेड अब खिताब का बचाव करने की फिराक में होगी। भारतीय टीम को पूल ए में मेजबान जापान, कोरिया, बांग्लादेश, श्रीलंका और इंडोनेशिया के साथ रखा गया है। गोल्ड मेडल के लिए 12 टीमें मुकाबला करेंगी, जिन्हें छह-छह टीमों वाले दो पूल में बांटा गया है। सभी मैच काकामिगहारा के गिफू प्रीफेक्चुरल ग्रीन स्टेडियम में खेले जाएंगे।
‘मुझे उम्मीद है कि सभी इस मौके का सही…’

कप्तान हरमनप्रीत ने को इस बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करना का भरोसा है। उन्होंने कहा, ”चाहे युवा खिलाड़ी हों या सीनियर खिलाड़ी, मुझे सभी पर पूरा भरोसा है। मुझे उम्मीद है कि सभी इस मौके का सही इस्तेमाल करेंगे। मुख्य लक्ष्य बिना किसी दबाव के खेलना, खेल का आनंद लेना और अपनी जिम्मेदारियों को समझना है।”

‘हम जापान की चुनौती के लिए तैयार हैं’
टीम के सेलेक्शन पर बात करते हुए हेड कोच क्रेग फुल्टन ने कहा, ”एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टीम बहुत अनुभवी है। हम जापान में खेलने की चुनौती के लिए तैयार हैं, क्योंकि वहां जीतने वाली टीम लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करेगी और एक टीम और देश के तौर पर यही हमारा मुख्य लक्ष्य है।”

20 सितंबर को अभियान शुरू करेगा भारत
हरमन ब्रिगेड एशियन गेम्स 2026 अपने अभियान की शुरुआत 20 सितंबर को इंडोनेशिया के खिलाफ करेगी। भारत को 22 सितंबर को श्रीलंका, 24 सितंबर को कोरिया और 26 सितंबर को जापान से भिड़ना है। वहीं, 28 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ पूल स्टेज के अपने आखिरी मैच में टक्कर होगी।

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम

गोलकीपर: मोहित एचएस, सूरज करकेरा

डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच

मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकंठ शर्मा, विवेक सागर प्रसाद

फॉरवर्ड: दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मंदीप सिंह, अभिषेक।

Rupesh Jha

Recent Posts

Khatu Shyam News: दीपावली से पहले खाटूश्यामजी मंदिर में बड़ा फैसला, साढ़े 19 घंटे बंद रहेंगे पट, जानें दर्शन का नया समय

Khatu Shyam Mandir Darshan Update: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में…

16 hours ago

झुंझुनूं में दर्दनाक हादसा: करंट लगने से 8 मजदूरों की मौत, 5 घायल; PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

Jhunjhunu Accident News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान बड़ा…

16 hours ago

IAS शिखर अग्रवाल की बढ़ीं मुश्किलें, ACB जांच के बाद कारण बताओ नोटिस जारी, 7 दिन में मांगा जवाब

जयपुर: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…

16 hours ago

फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…

19 hours ago

फाइनल जीतने के बाद भी पाकिस्तान पर ICC का एक्शन, मैच फीस का 5% लगा जुर्माना

नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…

19 hours ago