E20 पेट्रोल पर PM मोदी को लिखी अरविंद केजरीवाल ने चिट्ठी, रखी ये शर्तें

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। उन्होंने इसमें आम लोगों से जुड़ी दो अहम मांगें उठाते हुए कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर जनता की परेशानियों पर ध्यान देना चाहिए।

केजरीवाल ने कहा कि उन्हें कई वाहन चालकों और सर्विस सेंटरों से E20 पेट्रोल को लेकर शिकायतें मिल रही हैं। उनका दावा है कि लोगों को इस पेट्रोल के इस्तेमाल से माइलेज और गाड़ियों की परफॉर्मेंस को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी वजह से उन्होंने प्रधानमंत्री से मुलाकात का समय भी मांगा है।

पत्र में उन्होंने पहली मांग रखी कि देश के हर पेट्रोल पंप पर E20 पेट्रोल के साथ 100 प्रतिशत शुद्ध पेट्रोल का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाए, ताकि ग्राहक अपनी जरूरत और वाहन के अनुसार पेट्रोल चुन सकें।

दूसरी मांग में उन्होंने कहा कि अगर E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से वाहनों का माइलेज कम होता है, तो इसकी कीमत भी उसी अनुपात में कम की जानी चाहिए, ताकि लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े।

केजरीवाल ने यह भी घोषणा की कि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे पर देशभर में जनजागरण अभियान शुरू करेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से उन्हें किसी तरह की परेशानी हो रही है, तो वे अपना अनुभव वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करें, ताकि उनकी आवाज सरकार तक पहुंच सके।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार की महिलाओं को 2,500 रुपये देने वाली योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस योजना में ज्यादा शर्तें लगाने के बजाय पंजाब मॉडल अपनाया जाना चाहिए। उनके अनुसार, पंजाब में यह योजना सभी महिलाओं के लिए लागू है, चाहे उनकी आर्थिक स्थिति कुछ भी हो।

ये भी पढ़ेंं:

admin

Recent Posts

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

34 minutes ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

34 minutes ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

44 minutes ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

46 minutes ago

अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल, जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर….

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों तक मूलभूत सुविधाओं और शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने की…

47 minutes ago