जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। यहां त्राल में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के बताए जा रहे है। सुरक्षाबलों को इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे होने की खबर मिली थी।
बता दें कि, सुरक्षाबलों ने जिन तीन आतंकियों को ढेर किया है वे सभी त्राल के रहने वाले है। इनका नाम आमिर नजीर वानी, यावर अहमद भट्ट और आसिफ अहमद शेख है। वहीं, भारतीय सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि, खुफिया जानकारी मिलने के बाद 15 मई को त्राल के नादेर में तलाशी अभियान चलाया गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ ने ज्वाइंट ऑपरेशन कर त्राल के नादेर में आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया।
बता दें कि, जैसे ही जवानों को कुछ संदिग्ध गतिविधियों की हलचल मिली तुरंत आतंकियों पर फायरिंग की गई। फिलहाल ऑपरेशन अभी भी जारी है। वहीं, पुलवामा में यह 48 घंटे में यह दूसरा एनकाउंटर है। इससे पहले मंगलवार को शोपियां में भी लश्कर के तीन आतंकियों को मारा गया था।
चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…