Jammu & Kashmir में दो जगह सेना का एनकाउंटर जारी
जम्मू-कश्मीर में सेना और आतंकियों के बीच दो अलग-अलग जगह एनकाउंटर जारी है। श्रीनगर के खानयार में सुरक्षाबलों ने दो से तीन आतंकियों को घेर लिया है और रुक-रुकर फायरिंग जारी है। वहीं, अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने दो दहशतगर्दों को ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि खानयार में एक शीर्ष गैर-स्थानीय कमांडर सहित 2 से 3 लश्कर आतंकवादियों को घेर लिया गया है। यह संयुक्त अभियान पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा जारी है। बता दें कि, एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें सुरक्षाबलों ने आतंकियों को ठिकानों का पता लगाकर घेराबंदी करते दिख रहे है। वहीं, ताबड़तोड़ फायरिंग और धमाकों की भी आवाज आ रहा है।
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…