Categories: Uncategorized

जम्मू से तीर्थयात्रियों का एक और जत्था अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना

पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 1,100 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था रविवार तड़के जम्मू के एक आधार शिविर से रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि 40 वाहनों में सवार 1,112 तीर्थयात्रियों का 38वां जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच तड़के तीन बजकर 25 मिनट पर भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ।

अधिकारियों के मुताबिक, 29 जून से शुरू हुई वार्षिक अमरनाथ यात्रा के तहत अब तक 4.85 लाख से अधिक तीर्थयात्री 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं, जबकि पिछले साल 4.5 लाख श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा की थी।

अनंतनाग जिले के पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले के 14 किलोमीटर लंबे कठिन बालटाल मार्ग से संचालिक वार्षिक अमरनाथ यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी।

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

54 seconds ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago