देश

यूपी चुनाव से पहले आकाश आनंद का शंखनाद, योगी सरकार पर बरसे; अखिलेश को कहा ‘अंकल’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बहुजन समाज पार्टी ने भी चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद लंबे समय बाद यूपी की सियासी जमीन पर सक्रिय नजर आए। हाथरस के सादाबाद में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन से उन्होंने चुनावी अभियान का आगाज किया।

अपने भाषण में आकाश आनंद ने योगी सरकार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार पर विज्ञापनों के जरिए अपनी उपलब्धियां दिखाने और जनता के टैक्स के पैसे का इस्तेमाल प्रचार में करने का आरोप लगाया।

‘10 साल का हिसाब लेने का समय आ गया’

आकाश आनंद ने कहा कि बीजेपी पिछले करीब 10 साल से प्रदेश की सत्ता में है और अब जनता के सामने सरकार से उसके काम का हिसाब मांगने का समय है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने जनता के टैक्स से हजारों करोड़ रुपये प्रचार पर खर्च किए। आकाश ने कहा कि वह सिर्फ बीजेपी की कमियां गिनाने नहीं आए हैं, बल्कि जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने आए हैं। उन्होंने अपने भाषण में रोजगार, शिक्षा, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा और पेपर लीक जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

अखिलेश और राहुल गांधी को ‘अंकल’ कहा

आकाश आनंद ने अपने भाषण में विपक्षी नेताओं को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को ‘अंकल’ कहकर संबोधित किया। अखिलेश यादव के लिए उन्होंने कहा कि वह उनका नाम सम्मान के साथ लेते हैं। उन्होंने अपनी उम्र का जिक्र करते हुए कहा कि करीब 30 साल की उम्र का व्यक्ति 50 साल के नेता को ‘अंकल’ कह सकता है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आकाश ने कहा कि कांग्रेस नेता बाबा साहेब का नाम लेते हैं, लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों की स्थिति भी बीजेपी शासित राज्यों से अलग नहीं है।

कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर हमला

आकाश आनंद ने यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने अपराध, महिला सुरक्षा और अपहरण से जुड़े आंकड़ों का हवाला देते हुए सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इन आंकड़ों को हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि ये विपक्ष के नहीं, बल्कि सरकारी आंकड़े हैं। आकाश ने आरोप लगाया कि एनकाउंटर के नाम पर प्रदेश में कानून व्यवस्था की अलग तस्वीर पेश की जा रही है।

सरकारी स्कूलों और नौकरियों का मुद्दा उठाया

बीएसपी नेता ने शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में सरकारी स्कूल बंद किए गए हैं और इससे गरीब तथा पिछड़े वर्ग के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हुई है। रोजगार के मुद्दे पर उन्होंने सरकारी खाली पदों को भरने और युवाओं को नौकरी देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अगर सरकार विज्ञापनों पर खर्च होने वाले पैसे का इस्तेमाल परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में करती तो युवाओं को इसका फायदा मिल सकता था। आकाश ने पेपर लीक की घटनाओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार देने के बजाय परीक्षा व्यवस्था की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

बीजेपी पर महंगाई को लेकर भी निशाना

आकाश आनंद ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को भी घेरा। उन्होंने पेट्रोल की कीमतों का जिक्र करते हुए कहा कि जब पेट्रोल कम कीमत पर मिलता था, तब बीजेपी इसे महंगाई बताकर सरकारों पर सवाल उठाती थी, लेकिन आज पेट्रोल की कीमत काफी ज्यादा है। उन्होंने जनता से महंगाई और रोजगार जैसे मुद्दों पर सरकार से सवाल करने की अपील की।

कांग्रेस और सपा को भी नहीं छोड़ा

आकाश आनंद ने अपने भाषण में सिर्फ बीजेपी पर ही हमला नहीं किया। उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी को हटाकर कांग्रेस को सत्ता में लाने से भी समस्याओं का समाधान नहीं होगा। उनका आरोप था कि पेपर लीक और भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं अलग-अलग पार्टियों की सरकारों में भी देखने को मिलती हैं।

‘सरकार से 10 साल का हिसाब मांगें’

आकाश आनंद ने कार्यकर्ताओं और जनता से आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार से पिछले 10 साल के काम का हिसाब मांगने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय फिर बड़े-बड़े वादे किए जाएंगे, लेकिन जनता को यह देखना चाहिए कि पिछले वर्षों में उसके लिए वास्तव में क्या काम हुआ। बीएसपी नेता ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने और चुनाव में हाथी के निशान पर वोट देने की अपील भी की।

admin

Recent Posts

पांच जिलों में यूपी की वोटर लिस्ट से होगा मिलान, दो जगह नाम मिला तो एक ही जगह रहेगा वोट।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतिम चरण में उत्तराखंड के पांच जिलों में मतदाता सूची…

2 hours ago

विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट।

करीब एक सप्ताह तक बारिश का दौर थमे रहने के बाद उत्तराखंड में मानसून एक…

2 hours ago

मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी कार्यालय पहुंचे हरीश रावत, वीपीडीओ भर्ती मामले में पूछताछ

विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार को…

3 hours ago

2022-26 में 111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी, 26 लोकसभा सांसद शामिल

 नई दिल्ली चुनाव जीतने के बाद नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है. एक…

3 hours ago

Uttarakhand News: आस्था के साथ स्वच्छता की मुहिम तेज, चारधाम में अब तक 798 टन कचरा हटाया; धामी सरकार का प्लास्टिक मुक्त यात्रा पर जोर…

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चारधाम यात्रा को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाए जाने…

4 hours ago

Uttarakhand News: गंगोत्री धाम पहुंचे CS आनंद बर्द्धन, मां गंगा के किए दर्शन; श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश….

उत्तरकाशी जनपद के प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन आनंद बर्द्धन…

4 hours ago