स्पोर्ट्स

SRH के खिलाफ मिली जीत के बाद LSG के ऑनर ने कप्तान ऋषभ पंत को लगाया गले

आईपीएल 2025 (IPL 2025) का सातवां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। एलएसजी (LSG) ने एसआरएच (SRH) को इस मैच में आसानी से हरा दिया। 191 रनों का टारगेट पीछ करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने महज 16.1 ओवर में 5 विकेट गवांकर जीत हासिल कर ली। LSG की जीत के बाद मालिक संजीव गोयनका खुशी से झूम उठे।

बता दें कि, जीत के बाद संजीव गोयनका ने लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को गले से लगा लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, जब डेविड मिलर ने विनिंग शॉट लगाया वैसे ही संजीव गोयनका खुशी से उछल पड़े और कप्तान पंत को गले लगा लिया। इसके बाद वो टीम के स्टाफ से मिले।

आपको बता दें कि, पहले बैटिंग करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए । सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से उनके ओपनर ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 28 गेंदों पर 47 रन बनाए। वहीं, इसके अलावा अनिकेत वर्मा ने 13 गेंदों में 36 रन बनाए और वो नाबाद लौटे। वहीं, लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा शार्दुल ठाकुर ने 4 विकेट लिए। आवेश, रवि बिश्नई, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी ने 1-1 विकेट लिए।

अगर बात करें लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरूआत काफी शानदार रही। निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 26 गेंदों पर 70 रन बनाए. इसके अलावा मिचेल मार्श ने 31 गेंदों पर 52 रनों का योगदान दिया। हैदराबाद की तरफ से पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। शमी, जैम्पा और हर्षल पटेल ने एक-एक विकेट लिया।

ये भी पढ़ें:

चेपॉक में आज CSK VS RCB के बीच होगी भिडंत, जानिए दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

1 hour ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 hour ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

2 hours ago