CSK VS RCB

आईपीएल 2025 (IPL 2025) में आज यानि शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बीच टक्कर होगी। चेपॉक स्टेडियम में यह मुकाबला शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। वहीं, इस सीजन के पहले मैच में आरसीबी ने केकेआर को सात विकेट से मात दी थी जबकि, चेन्नई ने अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पटखनी दी थी।

CSK VS RCB

वहीं, आरसीबी के लिए सीएसके को उसके होमग्राउड में हराना आसान नहीं होगा क्योंकि देखा जाए तो आरसीबी ने साल 2008 के सीजन के पहले सत्र में सीएसके को उसके घर में सिर्फ में एक बार हराया है। बता दें कि, चेपॉक की स्पिनर्स के लिए मददगार रहने वाली पिच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स का किला भेदना आसान नहीं होने वाला है।

दरअसल, आपको बता दें कि, आंकड़े बताते हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का पलड़ा भारी रहा है। वहीं, अब तक दोनों ही टीमों का 33 बार आमना-सामना हुआ है जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु को 21 बार हराया है। जबकि, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु को महज 11 मैचों में जीत मिली है।

वहीं, चेपॉक की स्लो पिच पर चेन्नई सुपरकिंग्स अपने मिडिल ऑर्डर पर ध्यान देना चाहेगी क्योंकि, पिछले मुकाबले में चेन्नई का मिडिल ऑर्डर कुछ खास नहीं कर पाया था। इस मुकाबले में सभी की नजरे विराट कोहली के साथ-साथ महेंद्र सिंह धोनी पर भी होगी ।

चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), महेंद्र धोनी, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, रविचंद्रन अश्विन, डेवोन कॉन्वे, सैयद खलील अहमद, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, सैम करन, शेख राशिद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुड्डा, गुरजनप्रीत सिंह, नाथन एलिस, जेमी ओवर्टन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्णन घोष, श्रेयस गोपाल, वंश बेदी और आंद्रे सिद्धार्थ

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, यश दयाल, जोश हेजलवुड, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, रसिक सलाम डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, नुवान तुषारा, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वस्तिक चिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह और मोहित राठी

ये भी पढ़ें:

Solar Eliscpe 2025: कल या परसो कब लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण? जानिए भारत में दिखेगा या नहीं

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *