Uncategorized

Delhi: स्कूलों के बाद RBI को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रूसी भाषा में आया E-Mail

दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी के बाद भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर गुरुवार दोपहर एक धमकी भरा ई-मेल आया। यह ईमेल रूसी भाषा में भेजा गया था और इसमें रिजर्व बैंक को उड़ाने की बात कही गई थी। वहीं, इस मामले में माता रमाबाई मार्ग (MRA मार्ग) पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

आपको बता दें कि, बीते महीने भी एक मामला ऐसा ही सामने आया था जब आरबीआई के कस्टमर केयर के नंबर पर कॉल आा और खुद को लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ बताया और उसके सेंट्रल बैंक को बम से उड़ान की धमकी भी दी थी।

वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 16 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पहला कॉल सुबह 4.30 बजे आया और इसके बाद दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीम एक्शन में आई और जांच शुरू की तो फोन कॉल के अलावा ई-मेल से भी धमकी दी गई है। वहीं, अभी तक जांच में कुछ भी ऐसा संदिग्ध नहीं मिला है।

बता दें कि, जिन 16 स्कूलों को धमकी मिली है उनमें भटनागर पब्लिक स्कूल, पश्चिम विहार, कैम्ब्रिज स्कूल श्री निवास पुरी, DPS ईस्ट ऑफ कैलाश, साउथ दिल्ली पब्लिक स्कूल डिफेंस कॉलोनी, दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल सफदरजंग एन्क्लेव और कटेश पब्लिक स्कूल रोहिणी शामिल हैं।

ई-मेल से भेजी गई धमकी में कहा गया, ‘यह ई-मेल आपको सूचित करने के लिए है कि आपके स्कूल परिसर में कई विस्फोटक हैं। मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि आप सभी अपने छात्रों के स्कूल परिसर में प्रवेश करते समय उनके बैग की बार-बार जांच नहीं करते हैं। इस एक्टिविटी में एक सीक्रेट डार्क वेब ग्रप शामिल है और कई रेड रूम भी हैं। बम बिल्डिंग्स को नष्ट करने और लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए पर्याप्त हैं। आज से 14 दिसंबर तक, यानी कल, दोनों दिनों में, एक अपेक्षित पैरेंट्स टीचर मीटिंग (PTM) होने वाली है।’

बता दें कि, ई-मेल से भेजी धमकी में आगे कहा गया है, ‘हमारे गुप्त सूत्रों के माध्यम से यह भी पुष्टि की गई है कि जिन स्कूलों को धमकी दे रहे हैं उनमें से एक स्कूल फिलहाल अपने खेल दिवस के लिए मार्चिंग कर रहा है, जिसमें छात्र एक मैदान में इकट्ठा होते हैं, जिससे एक बड़ी भीड़ जुटती है। 13 दिसंबर 2024 और 14 दिसंबर 2024, ये दोनों दिन आपके स्कूल में बम धमाके हो सकते हैं। 14 दिसंबर को एक निर्धारित पैरेंट्स-टीचर मीटिंग है और इस दिन बम विस्फोट होने का बड़ा फायदा है। यह गोपनीय है कि बम धमाका 13 दिसंबर को किया जाएगा या 14 दिसंबर को, लेकिन यह निश्चित है कि बम अभी लगाए गए हैं।’

admin

Recent Posts

जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का CJP ने किया एलान

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले कई दिनों से चल रहा छात्र आंदोलन अब समाप्त…

10 hours ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुले दिल्ली के तीन बड़े मेट्रो स्टेशन, DMRC ने बहाल की सेवाएं

राजधानी दिल्ली में छात्र आंदोलन के बीच आम लोगों के लिए राहत की खबर है।…

11 hours ago

शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले-

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

13 hours ago

राहुल गांधी ने छात्रों के आंदोलन पर रखीं तीन मांगें, सरकार पर साधा निशाना, पीएम को लेकर कही ये बात

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन जारी है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी…

15 hours ago

मोहन भागवत बोले- बच्चों पर आदेश नहीं, संवाद और संस्कार का असर सबसे ज्यादा

दिल्ली में आयोजित विश्व मंगलम् सभा के कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन…

16 hours ago

सब्जी बेचने से कॉमनवेल्थ तक… झंडू कुमार ने जीता भारत के लिए पहला पदक

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला पदक दिलाने वाले पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार…

17 hours ago