Uncategorized

दिल्ली के 16 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जानिए कौन-से स्कूल है शामिल ?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के स्कूलों को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी का कॉल आया है। मिली जानकारी के मुताबिक 16 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पहला कॉल सुबह 4.30 बजे आया और इसके बाद दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीम एक्शन में आई और जांच शुरू की तो फोन कॉल के अलावा ई-मेल से भी धमकी दी गई है। वहीं, अभी तक जांच में कुछ भी ऐसा संदिग्ध नहीं मिला है।

बता दें कि, जिन 16 स्कूलों को धमकी मिली है उनमें भटनागर पब्लिक स्कूल, पश्चिम विहार, कैम्ब्रिज स्कूल श्री निवास पुरी, DPS ईस्ट ऑफ कैलाश, साउथ दिल्ली पब्लिक स्कूल डिफेंस कॉलोनी, दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल सफदरजंग एन्क्लेव और कटेश पब्लिक स्कूल रोहिणी शामिल हैं।

ई-मेल से भेजी गई धमकी में कहा गया, ‘यह ई-मेल आपको सूचित करने के लिए है कि आपके स्कूल परिसर में कई विस्फोटक हैं। मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि आप सभी अपने छात्रों के स्कूल परिसर में प्रवेश करते समय उनके बैग की बार-बार जांच नहीं करते हैं। इस एक्टिविटी में एक सीक्रेट डार्क वेब ग्रप शामिल है और कई रेड रूम भी हैं। बम बिल्डिंग्स को नष्ट करने और लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए पर्याप्त हैं। आज से 14 दिसंबर तक, यानी कल, दोनों दिनों में, एक अपेक्षित पैरेंट्स टीचर मीटिंग (PTM) होने वाली है।’

बता दें कि, ई-मेल से भेजी धमकी में आगे कहा गया है, ‘हमारे गुप्त सूत्रों के माध्यम से यह भी पुष्टि की गई है कि जिन स्कूलों को धमकी दे रहे हैं उनमें से एक स्कूल फिलहाल अपने खेल दिवस के लिए मार्चिंग कर रहा है, जिसमें छात्र एक मैदान में इकट्ठा होते हैं, जिससे एक बड़ी भीड़ जुटती है। 13 दिसंबर 2024 और 14 दिसंबर 2024, ये दोनों दिन आपके स्कूल में बम धमाके हो सकते हैं। 14 दिसंबर को एक निर्धारित पैरेंट्स-टीचर मीटिंग है और इस दिन बम विस्फोट होने का बड़ा फायदा है। यह गोपनीय है कि बम धमाका 13 दिसंबर को किया जाएगा या 14 दिसंबर को, लेकिन यह निश्चित है कि बम अभी लगाए गए हैं।’

आपको बता दें कि, इससे पहले 8 दिसंबर को 40 से अधिक स्कूलों को रात करीब 11:38 बजे इसी तरह का धमकी भरा ईमेल मिला था। वहीं, मेल में कहा गया कि अगर बम फटे तो भारी नुकसान होगा। मेल भेजने वाले ने ब्लास्ट रोकने के एवज में 30 हजार डॉलर की मांग की थी।

admin

Recent Posts

ट्रायल रूम में छिपा कैमरा मिलने से हड़कंप, चिड़ावा में बवाल; शोरूम सील, जांच जारी

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने…

2 hours ago

जयपुर अतिक्रमण कार्रवाई पर हनुमान बेनीवाल का सरकार पर हमला, “बुलडोजर की ताकत से नहीं चलता लोकतंत्र”

राजस्थान की राजनीति में जयपुर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर नया विवाद…

4 hours ago

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, सोशल मीडिया पोस्ट में लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। उत्तर…

4 hours ago

बुलेट और 2 लाख दहेज में नहीं मिलने के कारण, बाराती-घराती में चले लात-घूंसे

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के आंवला थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह उस समय…

5 hours ago

पीएम मोदी ने बनाया भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड, बोले-‘जनसेवा सबसे बड़ा धर्म…’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वे संविधान…

8 hours ago

अफगानिस्तान वनडे सीरीज से हार्दिक पंड्या बाहर, सामने आई ये वजह

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 जून से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे…

8 hours ago