अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, लगभग 25 हाईवा रेत और चौन माउंट मशीन जब्त….

रायपुर: जांजगीर-चांपा जिले में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने हसदेव नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर लगभग 25 हाईवा रेत के अवैध भंडारण और चौन माउंट मशीन को जब्त किया है।

एसडीएम चांपा श्री शशि चौधरी, तहसीलदार श्री प्रशांत पटेल एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा हसदेव नदी के तटवर्ती ग्राम सोंठी, पिपरदा, पूछेली, खपरीडीह, बम्हनीडीह एवं गोविंदा में आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पूछेली, पिपरदा एवं बम्हनीडीह में अवैध रूप से भंडारित लगभग 25 हाईवा रेत को जब्त किया गया। इसके साथ ही पूछेली एवं पिपरदा में चौन माउंट मशीन होने की सूचना मिलने पर संयुक्त टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जब्ती की कार्रवाई की।

जिला प्रशासन द्वारा खनिज संसाधनों के अवैध दोहन पर अंकुश लगाने के लिए नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर श्री महोबे ने अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निरीक्षण एवं कार्रवाई का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

News Desk

Recent Posts

राजस्थान जिला प्रमुख चुनाव 2026: कांग्रेस ने 24 जिलों में दर्ज की जीत, भाजपा को 10 सीटें; चूरू और ब्यावर में बड़ा उलटफेर

जयपुर: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के तहत जिला प्रमुख पद के चुनाव में कांग्रेस…

38 minutes ago

राजस्थान: नवनिर्वाचित महिला सरपंच की एयरगन के छर्रे लगने से मौत, 155 वोटों से जीता था चुनाव

नागौर: राजस्थान के नागौर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। मेड़ता रोड-गोटन पंचायत…

43 minutes ago

चूरू में क्रॉस वोटिंग से BJP ने पलटी बाजी, बहुमत के बावजूद हारी कांग्रेस, कनिका राठौड़ बनीं जिला प्रमुख

चूरू: राजस्थान के चूरू में जिला प्रमुख के चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को…

48 minutes ago

राजस्थान: सिरोही जिले की 5 तहसीलें गंभीर सूखाग्रस्त घोषित, किसानों को मिलेगी राहत, CM ने दिए निर्देश

जयपुर/सिरोही: राजस्थान में कम बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान के बीच राज्य सरकार…

52 minutes ago

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, गोल्ड ₹1699 टूटा, चांदी का ताजा भाव जानें

मुंबई  घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को सोना-चांदी पर दबाव देखने को मिला, जहां कमजोर…

2 hours ago

8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर चर्चा तेज, पिछली बार 2.57 से बढ़ी थी सैलरी

नई दिल्ली केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग से सैलरी बढ़ने की काफी…

2 hours ago