दिल्ली-एनसीआर में तापमान बढ़ते ही AC अब आराम की नहीं बल्कि जरूरत की चीज बन गया है, लेकिन इसी के साथ इससे जुड़े हादसे भी बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर से सामने आया है, जहां एक घर में एयर कंडीशनर में जोरदार धमाका होने के बाद आग लग गई।
घटना के दौरान AC के कंप्रेसर में अचानक ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद कुछ ही पलों में आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते पूरा कमरा धुएं और आग की लपटों से भर गया। आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए और किसी की जान नहीं गई।
यह घटना अकेली नहीं है। पिछले कुछ समय से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में AC से जुड़ी आग की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। कहीं शॉर्ट सर्किट तो कहीं AC के कंप्रेसर फटने को वजह बताया जा रहा है।
कुछ दिन पहले दिल्ली के विवेक विहार इलाके में भी एक बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी। शुरुआती जांच में AC ब्लास्ट को भी एक संभावित कारण माना गया था। इसके अलावा कई सोसाइटीज़ में भी AC और इलेक्ट्रिक फॉल्ट से आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।
फायर सेफ्टी विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मियों में AC लगातार कई घंटों तक चलता है, जिससे मशीन पर ज्यादा दबाव पड़ता है। अगर घर की वायरिंग पुरानी हो, स्टेबलाइजर खराब हो, या लोकल और घटिया क्वालिटी की वायरिंग इस्तेमाल की गई हो तो खतरा बढ़ जाता है। कई बार लंबे समय तक सर्विसिंग न होने की वजह से भी AC का कंप्रेसर गर्म होकर फेल हो सकता है, जिससे स्पार्किंग और फिर आग लगने जैसी घटनाएं हो जाती हैं।
नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों की ताजा टी20 और…
कलकत्ता पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने स्पष्ट किया कि 'बांग्ला', 'वेस्ट बंगाल'…
कोलंबो श्रीलंका की पूर्व प्रथम महिला शिरंथी राजपक्षे को बुधवार को उनके एनजीओ ओसिरलिया सवियाओ…
रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ प्रदेश में महतारी वंदन योजना 01 मार्च 2024 से लागू की…
रायपुर 7 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के…
रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन ने शासकीय हेलीकॉप्टर के बीमा दावे के निराकरण में…