अभिनेता गोविंदा ने ज्वाइन की शिवसेना शिंदे गुट पार्टी, मुंबई की इस सीट से लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव से पहले अभिनेता गोविंदा गुरुवार को शिवसेना में शामिल हो गए। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे। वे मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि गोविंदा ने 2004 में मुंबई की उत्तर-पश्चिम सीट से चुनाव लड़ा था और वे जीतकर संसद पहुंचे थे। तब उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी।

सीएम शिंदे के साथ कार में पहुंचे मुख्यालय
शिवसेना ज्वाइन करने के बाद गोविंदा ने कहा कि आज मुझे नई पारी शुरू करते हुए बेहद खुशी हो रही है। आगे पार्टी जो भूमिका तय करेगी, उसी के अनुसार कार्य करूंगा। मैं 2004 से 2009 तक राजनीति में था और वह 14वीं लोकसभा थी। यह संयोग है कि अब 14 साल बाद एक फिर से राजनीति में लौटा हूं। इससे पहले न्यूज एजेंसी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और गोविंदा एक कार में साथ बैठकर शिवसेना दफ्तर जाते नजर आए।

ऐसा रहा गोविंदा का फिल्मी करियर
गोविंदा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना चुके हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1986 में आई फिल्म ‘लव 86’ से की थी। जिसके बाद 80-90 के दशक में गोविंदा ने इंडस्ट्री में अपनी अलग छाप छोड़ी। ‘हीरो नं. 1’, ‘साजन चले ससुराल’, ‘राजाबाबू’, ‘दूल्हेराजा’, कूली नं.1 जैसी तमाम सुपरहिट फिल्में देकर गोविंदा रातों-रात बॉलीवुड के मशहूर एक्टर बन गए। बड़े पर्दे पर अलग-अलग किरदार निभाने वाले और अपने कॉमिक रोल से सभी को हंसाने वाले अभिनेता ने 2004 में राजनीति में पहली बार कदम रखा था।

admin

Recent Posts

आंध्र प्रदेश को मिली बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने भोगपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

भोगापुरम  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में…

45 minutes ago

छत्तीसगढ़ में बारिश बनी आफत, सड़क-पुल बहने से कई गांवों का संपर्क बाधित

कोंडागांव. दो दिनों की मूसलाधार बारिश ने फरसगांव क्षेत्र में ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को बुरी…

45 minutes ago

प्रेमचंद ने समाज को साहित्य से जोड़ा-डॉ.महंत

प्रेमचंद ने समाज को साहित्य से जोड़ा-डॉ.महंत प्रेमचंद जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन  बिलासपुर  महान…

45 minutes ago

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: प्रीति पवार ने बॉक्सिंग में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

 नई दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत ने शानदार शुरुआत की है। भारतीय…

46 minutes ago

राज्यपाल पटेल ने स्काउट्स एवं गाइड स्कार्फ धारण किया

राज्यपाल पटेल ने स्काउट्स एवं गाइड स्कार्फ धारण किया लोकभवन में विश्व स्कार्फ दिवस मना…

46 minutes ago

सीएम डॉ. यादव का ‘जन-विश्वास’ दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में, समस्याओं का करेंगे निराकरण

सीएम डॉ. यादव का ‘जन-विश्वास’ दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में, समस्याओं का करेंगे निराकरण…

46 minutes ago