आरपीएफ ने ₹70 हजार मूल्य का लैपटॉप व महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग यात्री को सकुशल लौटाया

आरपीएफ ने ₹70 हजार मूल्य का लैपटॉप व महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग यात्री को सकुशल लौटाया

भोपाल
रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं उनके खोए हुए सामान को शीघ्रता से वापस दिलाने के उद्देश्य से रेलवे सुरक्षा बल द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन अमानत’ के अंतर्गत आरपीएफ पोस्ट हरदा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग ₹70,000 मूल्य का लैपटॉप, चार्जर एवं महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग खोजकर उसके वास्तविक स्वामी को सुरक्षित वापस सौंप दिया।

 आरपीएफ पोस्ट हरदा में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) रूपेन्द्र बुवाड़े को यात्री के परिजनों द्वारा सूचना दी गई कि हर्ष राठौर (20 वर्ष), निवासी ग्राम नागझिरी, जिला खरगोन ने खंडवा से भोपाल जाने के लिए गाड़ी संख्या 17020 में सामान्य टिकट पर यात्रा प्रारंभ की थी। यात्रा के दौरान अत्यधिक भीड़ होने के कारण वह दूसरी ट्रेन से भोपाल जाने के लिए उतर गया और जल्दबाजी में अपना पिट्ठू बैग, जिसमें एचपी कंपनी का लैपटॉप, चार्जर एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे थे, ट्रेन के सामान्य कोच में सीट के ऊपर ही भूलवश छोड़ गया।

सूचना प्राप्त होते ही एएसआई रूपेन्द्र बुवाड़े एवं प्रधान आरक्षक जितेन्द्र तिवारी ने गाड़ी संख्या 17020 के हरदा स्टेशन पहुंचने पर संबंधित सामान्य कोच की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान उक्त बैग सुरक्षित बरामद कर आरपीएफ पोस्ट हरदा लाया गया तथा तत्काल यात्री को इसकी सूचना दी गई।

यात्री के आरपीएफ पोस्ट पहुंचने पर आवश्यक पहचान एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके उपरांत बैग में रखे एचपी कंपनी के लैपटॉप, चार्जर, महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं अन्य सामान, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹70,000 थी, विधिवत सुपुर्दगीनामा तैयार कर यात्री को सौंप दिया गया।

अपना खोया हुआ सामान सुरक्षित वापस मिलने पर यात्री एवं उसके परिजनों ने रेलवे सुरक्षा बल की त्वरित कार्रवाई, सतर्कता एवं संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए आरपीएफ का आभार व्यक्त किया।

रेलवे सुरक्षा बल ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान अपने सामान पर सतत निगरानी रखें तथा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति अथवा सामान खोने की सूचना तुरंत निकटतम आरपीएफ पोस्ट अथवा रेल मदद के माध्यम से दें, ताकि शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 

Rupesh Jha

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित: उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर…

16 minutes ago

नागोया एशियन गेम्स में मनु भाकर थामेंगी तिरंगा, शॉटपुट स्टार तूर होंगे दूसरे ध्वजवाहक

नई दिल्ली भारत के अभियान प्रमुख (Chef de Mission) सहदेव यादव ने शुक्रवार को मनु…

2 hours ago

कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा बनेंगी माता सीता, देव शर्मा ने रामायण से जुड़े किए बड़े खुलासे

'कच्चा बादाम' गर्ल के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा अब बड़े पर्दे पर डेब्यू करने…

2 hours ago

संजू सैमसन ने अफगानिस्तान सीरीज में दिया करारा जवाब, 117 रन और 180 का स्ट्राइक रेट

नई दिल्ली अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक…

2 hours ago

मूडीज का बड़ा अनुमान, भारत की GDP ग्रोथ 1% बढ़कर 7% होने की उम्मीद

नईदिल्ली  मूडीज रेटिंग्स ने भारत की अर्थव्यवस्था के लिए अपना अनुमान बड़े पैमाने पर बढ़ा…

2 hours ago

अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को छोड़ा पीछे, 2026 में छक्कों की रेस में बनाई 10 सिक्स की बढ़त

नई दिल्ली साल 2026 में भारतीय बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच एक…

3 hours ago