नई दिल्ली
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आगामी श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान उनके बाएं घुटने में लगी चोट से वह अभी पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं, जिसके चलते उन्हें चयन के लिए फिट नहीं माना गया।
पुरुष चयन समिति ने बुमराह की जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया है. इस 29 साल का तेज गेंदबाज का सीनियर भारतीय टीम में पहला चयन है।
आकिब नबी ने पिछले दो रणजी ट्रॉफी सीजन में कुल 104 विकेट लिए हैं. 2025-26 सीजन में उन्होंने 60 विकेट चटकाए और जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई. हाल ही में श्रीलंका दौरे पर गई इंडिया ए टीम का भी वह हिस्सा थे, जहां उन्होंने दो प्रथम श्रेणी मैचों में 6 विकेट हासिल किए।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन* , ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और आकिब नबी.
* साई सुदर्शन का चयन फिटनेस क्लियरेंस के अधीन
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त तक गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा और अंतिम टेस्ट 23 से 27 अगस्त तक कोलंबो (एसएससी) में आयोजित होगा. दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होंगे.
Khatu Shyam Mandir Darshan Update: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में…
Rajasthan Uranium Mining Project: राजस्थान के सीकर जिले में करीब 3,000 करोड़ रुपये की लागत…
Jhunjhunu Accident News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सोमवार को सड़क निर्माण के दौरान बड़ा…
जयपुर: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…
नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…
नई दिल्ली पाकिस्तानी टीम ने 31 अक्टूबर (शनिवार) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले…