Uncategorized

दिल्ली चुनाव के लिए AAP की दूसरी लिस्ट जारी, मनीष सिसोदिया की बदली सीट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने आज अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 20 कैंडिडेंटस के नाम शामिल है। वहीं, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की सीट बदली है। उन्हें इस बार पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि हाल ही में आप में शामिल हुए अवध ओझा को पटपड़गंज से टिकट दिया गया है।

बता दें कि, आम आदमी पार्टी ने नंवबर में पहली सूची जारी की थी जिसमें 11 प्रत्याशियों का नाम शामिल था। इस सूची में छह ऐसे कैंडिडेटस है जो हाल ही में कांग्रेस या बीजेपी छोड़कर आप में शामिल हुए। जबकि तीन निवर्तमान विधायकों टिकट दिया।

AAP ने नरेला से दिनेश भारद्वाज, तिमारपुर से सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू, आदर्श नगर से मुकेश गोयल, मुंडका से जसबीर कारला, मंगोलपुरी से राकेश जाटव धर्मरक्षक, रोहिणी प्रदीप मित्तल, चांदनी चौक से पुनरदीप सिंह साहनी (सेबी), पटेल नगर से प्रवेश रतन, मादीपुर से राखी बिडला, जनकपुरी से प्रवीण कुमार, बिजवासन से सुरेंद्र भारद्वाज, पालम से जोगिंदर सोलंकी, जंगपुरा से मनीष सिसोदिया को टिकट दिया गया है।

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

3 hours ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

3 hours ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

3 hours ago