आप सब घरों से निकलें और प्रचार करें, तुम ही शिवराज हो: चौहान

भोपाल। लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अपने लोकसभा क्षेत्र विदिशा में जोर-शोर से प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। सोमवार को चौहान विदिशा लोकसभा क्षेत्र की इछावर विधानसभा में पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया।

साथ ही सीहोर में भोपाल लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भी किया। इस दौरान चौहान ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, आप सब निकलें और चुनाव लड़ें क्योंकि तुम ही शिवराज हो।  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, विनाशकाले विपरीत बुद्धि। उन्होंने कहा कि, जब अयोध्या में राममंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हो रही थी, रामलला विराजमान हो रहे थे, पूरा देश दिवाली मना रहा था, कांग्रेस को भी निमंत्रण दिया गया था, लेकिन उन्होंने निमंत्रण ठुकरा दिया और प्राण-प्रतिष्ठा में नहीं आए। कांग्रेस के करम ही फूटे हैं, कांग्रेस अच्छी चीज का विरोध करती है, इसलिए  कांग्रेस के विचारवान नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं।

प्रेम का कर्ज कैसे उतारूंगा

इछावर में कई महिलाओं ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनाव लड़ने के लिए राशि भेंट की। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा , मैं आया तो बहनों ने मेरे हाथ में पैसे रखना शुरू कर दिए, मैंने पूछा किस चीज के पैसे..? तो कहने लगी हमारा भैया चुनाव लड़ रहा है। मेरी बहनों मैं तुम्हें प्रणाम करता हूँ। ये कैसा प्रेम है, कई बार मैं सोचता हूँ कि मेरी जनता और मेरी बहनों के प्रेम का ये कर्ज मैं कैसे उतारूंगा।

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं नेता नहीं हूँ मैं आपका सेवक, आपका भाई, आपका बेटा हूं, जनता की सेवा मेरे लिए भगवान की पूजा है।

1100 लोगो ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता:

विदिशा लोकसभा क्षेत्र की इछावर विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं सहित करीब 1100 लोगो ने  भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मुख्यमंत्री चौहान सभी को पार्टी का गमछा पहनाकर उन्हें भाजपा में शामिल किया।

 

admin

Recent Posts

युवा ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों से करें राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल रमेन डेका का आह्वान

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त…

2 hours ago

बस्तर रेल मार्ग पर लैंडस्लाइड का खतरा, सुरक्षा के लिए ट्रेनों की स्पीड कम

दंतेवाड़ा. लगातार हो रही बारिश ने अब देश की सबसे चुनौतीपूर्ण पर्वतीय रेल लाइनों में…

2 hours ago

कलेक्टर नेहा मीना की पहल से लगा वृहद अनुकंपा नियुक्ति शिविर

सिवनी। जिले में लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं पात्र परिवारों को समयबद्ध…

2 hours ago

विश्व स्कार्फ दिवस पर सांसद, कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को पहनाया गया स्काउट स्कार्फ

सीधी। विश्व स्कार्फ दिवस के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सीधी द्वारा…

2 hours ago

56वें स्थापना दिवस पर बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का बड़ा संकल्प, शोध और छात्रहित से गढ़ेगा उत्कृष्टता की नई पहचान

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने शनिवार को अपना 56वाँ स्थापना दिवस पूरे उत्साह,…

2 hours ago

कलेक्टर ने सफल औद्योगिक इकाइयों का किया निरीक्षण, आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक विद्यार्थियों के लिए एक्सपोजर विजिट कराने के दिए निर्देश

सीधी। जिले में स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन देने तथा युवाओं को स्वरोजगार के प्रति प्रेरित…

2 hours ago