दिल्ली में पहले विधानसभा की कुर्सी आम आदमी पार्टी के हाथ से गई उसके बाद MCD चुनाव में हिस्सा नहीं लेने के बाद अब आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है आम आदमी पार्टी के 15 पार्षदों ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया और अलग पार्टी बनाने का एलान कर दिया है आम आदमी पार्टी के पार्षदों का इस्तीफे के बाद दिल्ली की राजनीति में बड़ी हलचल पैदा हो गई है कोई बोल रहा है अब दिल्ली से आम आदमी पार्टी का अस्तित्व खत्म हो जाएगा तो वहीं आम आदमी पार्टी इसके पीछे बीजेपी की साजिश बता रही है सबसे पहले जानते है पार्षदों ने पार्टी क्यों छोड़ी और एक साथ 15 पार्षदों ने इस्तीफा पार्टी से क्यों दिया
दरअसल 15 पार्षदों देने से पहले पार्टी के सीनियर नेताओं पर बड़ा आरोप लगाया और कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर भरोसा करके पार्टी में शामिल हुए लेकिन पिछले 2 सालों से पार्टी में लाइन से हटकर दूसरे काम कर रही थी जिसके बाद इन सभी 15 पार्षदों ने इस्तीफा देकर अलग दल बनाने का फैसला किया है और इन सभी ने मिलकर इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी बनाई है और ये तल MCD में तीसरे मोर्च के तौर पर काम करेगा
हालांकि आम आदमी पार्टी के पार्षदों के इस तरह से इस्तीफा देने के बाद पार्टी के सीनियर नेताओं ने इसे साजिश करार दिया है और कहा कि- मेयर चुनाव के बाद से ही बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के पार्षदों को खरीदने की कोशिशें की थी हर एक पार्षद को 5 करोड़ रुपये तक का ऑफर दिया गया ताकि वो बीजेपी में शामिल होकर बीजेपी के पक्ष में वोट दें, आम आदमी पार्टी ने कहा कि- बीजेपी के पास एमसीडी में स्टैंडिंग कमेटी या वार्ड कमेटी बनाने के लिए पर्याप्त बहुमत नहीं है. इसलिए पार्टी इस तरह के गैरकानूनी तरीके अपना रही है और आम आदमी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की है..
आप के पार्षदों ने पार्टी से इस्तीफा देकर इंद्रप्रस्थ दल बनाया है और इस दल का नेतृत्व मुकेश गोयल कर रहे है जो एक समय पर अरविंद केजरीवाल के सबसे खास माने जाते थे, लेकिन जब से दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को हार मिली है उसके बाद से आम आदमी पार्टी बिखरती चली गई है और बोल सकते है ये आम आदमी पार्टी को दूसरा बड़ा झटका है पहले विधानसभा चुनाव में हार और अब 15 पार्षद पार्टी छोड़कर चल गए है हालांकि बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के सभी आरोपों को खारिज किया है और कहा कि आम आदमी पार्टी की नीति ये जब जब उनके साथ गलत होता है वो इसके पीछे सिर्फ बीजेपी को जिम्मेदार ठहराते है लेकिन सच्चाई क्या है वो खुद उनके पार्षदों ने बताई है आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने कहा कि- पार्टी के नेता पार्टी लाइन से हटकर काम कर रहे थे जिसके बाद उन सभी ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है
हालांकि अब बोल सकते है आम आदमी पार्टी के इन 15 पार्षदों का पार्टी छोड़ना अरविंद केजरीवाल के लिए बड़ा झटका हो सकता है क्योंकि अरविंद केजरीवाल पहले दिल्ली की सत्ता से बाहर हुए और अब MCD में उनको ये दूसरा बड़ा झटका लगा है.. और अब ये कहना गलत नहीं होगा अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक भविष्य कही ना कही खतरे में जरूर है… ।
प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…
भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…
देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन संचालित समग्र शिक्षा योजनार्न्त्तत…
रायपुर: छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के दूसरे दिन आज पहले मैच में कड़े मुकाबले के बीच…
रायपुर: सरगुजा संभाग के मुख्यालय अम्बिकापुर में आज से 4 दिवसीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग…