Categories: दिल्ली

AAP के दो बड़े नेताओं को रिपोर्ट करता था विजय नायर, Delhi CM का बयान, ED ने किया खुलासा

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार सीएम अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को राजधानी की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। ईडी ने 10 दिनों की रिमांड के दौरान केजरीवाल के कई सवाल पूछे। आज पेशी के दौरान केजरीवाल के वकील रमेश गुप्ता और ईडी की ओर से ASG राजू ने दलीलें पेश कीं। जांच एजेंसी ने सीएम केजरीवाल पर गुमराह करने का आरोप लगाया। इसी बीच ईडी ने अदालत में कहा कि केजरीवाल ने पूछताछ में बताया कि विजय नायर उन्हें रिपोर्ट नहीं करते थे, वो आतिशी और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करते थे। इस दौरान सीएम केजरीवाल भी कोर्ट में मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बोला। बता दें कि आतिशी और सौरभ का नाम पहली बार कोर्ट में लिया गया।

कोर्ट में नाम सुनते हीं चौंक गए सौरभ भारद्वाज
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जिस समय ASG राजू ने सौरभ भारद्वाज और आतिशी का नाम लिया उस वक्त सौरव भारद्वाज कोर्ट रूम में ही मौजूद थे। अपना नाम सुनकर सौरभ एकदम चौंक गए और उन्होंने अपने साथ खड़ी सुनीता केजरीवाल की तरफ देखा। सुनीता ने भी सौरभ की तरफ देखा। खास बात ये है कि जिस वक्त ईडी की ओर से पेश वकील आप के दोनों मंत्रियों का नाम ले रहे थे। उस वक्त सीएम केजरीवाल ने उनकी बात का खंडन तक नहीं किया और चुप्पी साधे रहे। गौर करने वाली बात यह है कि गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान आतिशी गोवा चुनाव प्रभारी भी रही हैं। हालांकि, जब शराब नीति लाई गई थी, उस वक्त सौरभ भारद्वाज और आतिशी मंत्री नहीं थे, केवल विधायक और प्रवक्ता थे।

‘पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे केजरीवाल’
ईडी ने कोर्ट को आगे बताया कि केजरीवाल ने अभी तक अपने डिजिटल उपकरणों का पासवर्ड नहीं बताया है, ईडी ने यह भी कहा कि जब भी केजरीवाल से कोई सवाल पूछा जाता है तो वे साफ कहते हैं कि उन्हें नहीं पता है। ईडी ने कहा कि वह पूछताछ में ईडी की बिल्कुल भी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वह अपना फोन भी नहीं दे रहे हैं और जानबूझकर जांच को गुमराह कर रहे हैं। हालांकि, इसी आधार पर जांच एजेंसी ने फिर से उनकी कस्टडी मांगी लेकिन कोर्ट ने कोर्ट ने उन्हें 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

बता दें कि विजय नायर कुछ साल तक आम आदमी पार्टी के कम्युनिकेशन प्रभारी रहे हैं। वो कोई पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता नहीं है, बल्कि वो सीएम केजरीवाल के काफी करीबी माने जाते रहे हैं। दिल्ली शराब नीति मामले में नामजद आरोपियों में गिरफ्तार होने वाले विजय नायर पहले आरोपी थे। दिल्ली शराब कांड में उनसे पहले सीबीआई पूछताछ कर चुकी है। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। विजय नायर OML यानी ओनली मच लाउडर कंपनी के सीईओ और डायरेक्टर भी रहे हैं। यह एक एंटरटेनमेंट और इवेंट मीडिया कंपनी हैं। 2018 में इन पर #MeToo कैंपेन में आरोप भी लगे थे। इसके बाद इनका नाम काफी सुर्खियों में आया था।

 

admin

Recent Posts

यूपी में सपा का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई मुद्दों पर सरकार को घेरा

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…

3 hours ago

जंतर-मंतर आंदोलन को मिली नई ताकत! रविंद्र सिंह भाटी और निर्मल चौधरी की एंट्री, सरकार पर बढ़ा दबाव

दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…

5 hours ago

पेपर लीक पर सख्त होगी कार्रवाई, मोदी कैबिनेट ने बिल को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…

6 hours ago

ISRO Internship 2026: अंतरिक्ष विज्ञान में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा मौका

अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…

6 hours ago

लखनऊ में बनेगा यूपी का नया विधानसभा भवन, कमल की आकृति में होगा भव्य परिसर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…

6 hours ago

IRCTC तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव, आधार OTP से होगी सुरक्षा मजबूत

आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…

7 hours ago