हरियाणा

एक विषय में फेल हुआ छात्र तो लगा ली फांसी, माता-पिता के नहीं थम रहे आंसू

मार्च के समय परीक्षा परिणामों का समय है। इस समय तमाम कक्षाओं के परिणाम घोषित होते हैं और बच्चे पास होकर नई कक्षाओं में जाते हैं। और यही वो समय है जब कई बच्चे ऐसे होते हैं जो एग्जाम्स में अच्छा न कर पाने की वजह से फेल हो जाते हैं और यह दबाव वो झेल नहीं पाते और घातक कदम उठा लेते हैं।

वहीं, ऐसे में फरीदाबाद के सेक्टर 31 से एक मामला सामने आया है। यहां एक आठवीं क्लास के छात्र ने सामाजिक विज्ञान में फेल होने पर इतना तनाव महसूस हुआ कि उसने अपने कमरे में फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। छात्र की आत्महत्या से माता पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक छात्र अपने माता-पिता का इकलौता बच्चा था। छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार छात्र के पास किसी तरह का सुसाइड नोट मिला है।

बता दें कि, जब अंश शाम तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो मां उसको देखने के लिए कमरे में गई। कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। काफी खटखटाने के बाद जब दरवाज़ा नही खुला तो वो परेशान हो गई। फिर उन्होनें पीछे से जाकर कमरे में देखा तो अंश फंदे से लटका हुआ था। बेटे को फंदे पर लटका देख मां की चीख निकल गई। मां के शोर मचाने के बाद आसपास लोग इकट्ठा हो गए। मौजुदा लोगों ने फोन करके अंश के पिता जितेंद्र को घटना की जानकारी दी और सबने मिलकर अंश को फंदे से उतारा।

वहीं, सारे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सेक्टर-31 थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि छात्र के पास किसी भी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि स्वजन के अनुसार एक विषय में फेल होने पर वह तनाव में चल रहा था। जिसकी वजह से उसने आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें:

भाईजान की ‘सिकंदर’ को मिली अच्छी शुरूआत, जानिए पहले दिन कितनी हुई कमाई ?

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

38 minutes ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

57 minutes ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

7 hours ago