देश

UP में इन महिलाओं को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने शुरू की मुफ्त बस यात्रा योजना

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना शुरू कर दी है। इस योजना के तहत अब प्रदेश की 60 साल या उससे अधिक उम्र की महिलाएं रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम के दौरान इस योजना की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज सरकार की योजनाओं का मुख्य केंद्र बेटियां और महिलाएं हैं। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले बेटियां बस में सफर करने से भी डरती थीं।

पहचान पत्र दिखाना होगा

मुफ्त यात्रा का लाभ लेने के लिए 60 साल या उससे ज्यादा उम्र की महिलाओं को अपना आधार कार्ड या वोटर आईडी दिखानी होगी। इसके बाद वे यूपी रोडवेज की बसों में बिना किराया दिए सफर कर सकेंगी। सरकार के अनुमान के मुताबिक इस योजना पर हर महीने करीब 22.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बताया जा रहा है कि प्रदेश में हर दिन 88 हजार से ज्यादा ऐसी महिलाएं रोडवेज बसों में यात्रा करती हैं, जिनकी उम्र 60 साल या उससे अधिक है।

रक्षाबंधन पर सभी महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा

सीएम योगी ने रक्षाबंधन के मौके पर भी महिलाओं को खास तोहफा दिया है। पूरे प्रदेश में हर उम्र की महिलाओं को तीन दिन तक रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। रक्षाबंधन पर महिलाओं की बढ़ती यात्रा को देखते हुए परिवहन विभाग ने स्पेशल बसें चलाने का भी फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान इन विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अब रक्षाबंधन के मौके पर मिलने वाली कुछ दिनों की मुफ्त बस यात्रा के साथ-साथ 60 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को पूरे साल मुफ्त सफर की सुविधा मिलने जा रही है। सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य बुजुर्ग महिलाओं को सुविधा देना और मातृशक्ति का सम्मान करना है।

ये भी पढ़ें:

1 लाख का इंजेक्शन, अंदर निकला सिर्फ पानी! 7 राज्यों में फैले रैकेट का भंडाफोड़

admin

Recent Posts

1 लाख का इंजेक्शन, अंदर निकला सिर्फ पानी! 7 राज्यों में फैले रैकेट का भंडाफोड़

दिल्ली में कैंसर की दवाओं की कालाबाजारी का एक बड़ा मामला सामने आया है। दिल्ली…

2 hours ago

28 अगस्त को रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण, 5 आसान प्वाइंट में जानें पूरी जानकारी

Raksha Bandhan 2026: इस बार रक्षाबंधन का त्योहार बेहद खास संयोग लेकर आ रहा है।…

3 hours ago

आज का राशिफल: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? जानें मेष से मीन तक का हाल

आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आएगा। किसी…

3 hours ago

विजय शाह को सरकार से राहत! कर्नल सोफिया मामले में केस चलाने की मंजूरी देने से इनकार

भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के मामले में मध्य…

3 hours ago

मिठाई की दुकान में बड़ी लापरवाही, चाशनी में मिला कॉकरोच; 2 क्विंटल मिठाई नष्ट

त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिलावट और अस्वच्छता के…

3 hours ago

केरल से ‘केरलम’ तक का सफर पूरा, केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

दक्षिण भारतीय राज्य केरल का आधिकारिक नाम अब बदलकर ‘केरलम’ कर दिया गया है। केंद्र…

3 hours ago