विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में अमरकंटक से नर्मदा जल लेकर निकली कांवड़ यात्रा

कवर्धा.

सावन के दूसरे सोमवार को अमरकंटक से निकली कांवड़ यात्रा ने भक्ति और आस्था का बड़ा दृश्य पेश किया। मां नर्मदा के उद्गम स्थल से जल लेकर पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में 500 से अधिक कांवड़िए 151 किलोमीटर की पदयात्रा पर रवाना हुए।

151 किलोमीटर का यह सफर पूरा होने के बाद कांवड़िए जलेश्वर महादेव डोंगारिया और ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। सुबह मां नर्मदा के उद्गम स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद विधायक भावना बोहरा ने कांवड़ में नर्मदा जल धारण किया और यात्रा की शुरुआत की। इस मौके पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, पत्थलगांव विधायक गोमती साय और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कांवड़ियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समर्थक भी यात्रा में शामिल हुए। ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से अमरकंटक का माहौल शिवमय हो गया।

अमरकंटक से भोरमदेव तक आस्था का सफर
यह यात्रा करीब 151 किलोमीटर की है। कांवड़िए पैदल सफर तय करते हुए भोरमदेव और जलेश्वर महादेव डोंगारिया पहुंचेंगे, जहां मां नर्मदा के जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। विधायक भावना बोहरा लगातार दूसरे वर्ष इस यात्रा में शामिल हो रही हैं। भावना बोहरा ने कहा कि मां नर्मदा का जल लेकर भगवान भोलेनाथ के धाम तक पैदल पहुंचना उनके लिए केवल यात्रा नहीं, बल्कि आस्था और संकल्प का विषय है। उन्होंने बताया कि यात्रा के माध्यम से पंडरिया विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की जा रही है।

बैगा समाज के 15 लोग भी बने कांवड़ यात्री
इस बार यात्रा में बैगा समाज के 15 महिला-पुरुषों की भागीदारी भी चर्चा में रही। हाल ही में सनातन धर्म में वापसी करने वाले इन लोगों ने भी मां नर्मदा का जल कांवड़ में उठाया और भगवान शिव के जलाभिषेक के संकल्प के साथ पदयात्रा शुरू की। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार यात्रा में अधिक संख्या में कांवड़ियों के शामिल होने का दावा किया गया है। अमरकंटक से शुरू हुई यह यात्रा कई पड़ावों से गुजरते हुए भोरमदेव पहुंचेगी।

Rupesh Jha

Recent Posts

पांच जिलों में यूपी की वोटर लिस्ट से होगा मिलान, दो जगह नाम मिला तो एक ही जगह रहेगा वोट।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतिम चरण में उत्तराखंड के पांच जिलों में मतदाता सूची…

6 hours ago

विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट।

करीब एक सप्ताह तक बारिश का दौर थमे रहने के बाद उत्तराखंड में मानसून एक…

6 hours ago

मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी कार्यालय पहुंचे हरीश रावत, वीपीडीओ भर्ती मामले में पूछताछ

विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार को…

6 hours ago

2022-26 में 111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी, 26 लोकसभा सांसद शामिल

 नई दिल्ली चुनाव जीतने के बाद नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है. एक…

6 hours ago

Uttarakhand News: आस्था के साथ स्वच्छता की मुहिम तेज, चारधाम में अब तक 798 टन कचरा हटाया; धामी सरकार का प्लास्टिक मुक्त यात्रा पर जोर…

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चारधाम यात्रा को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाए जाने…

7 hours ago

Uttarakhand News: गंगोत्री धाम पहुंचे CS आनंद बर्द्धन, मां गंगा के किए दर्शन; श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश….

उत्तरकाशी जनपद के प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन आनंद बर्द्धन…

7 hours ago