6688 cg 884118 719505211123576 798559110 003028108893 690249984008532906 916

गरियाबंद.

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में शिक्षा विभाग बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। मैनपुर विकासखंड के देवझर (अमली) स्कूल में शराब पार्टी करने वाले दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला
बता दें कि मैनपुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला देवझर (अमली) के दो शिक्षक मनोज कुमार भारद्वाज और कमल सिंह दीवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें दोनों शिक्षक स्कूल कार्यालय में ही शराब पीते और चखना खाते दिखाई दिए थे। इस दौरान कई छात्र-छात्राएं बिना पढ़ाई के स्कूल परिसर में मौजूद थे।

निलंबन का आदेश जारी
वीडियो वायरल होने के बाद संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग रायपुर ने दोनों शिक्षकों के निलंबन का आदेश जारी कर दिया। इससे पहले मामले में दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। विभागीय स्तर पर मामले को गंभीरता से लेते हुए अब निलंबन की कार्रवाई की गई है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
निलंबन आदेश के अनुसार, दोनों शिक्षकों का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मैनपुर निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। मामले की विभागीय जांच आगे भी जारी रहेगी। जांच रिपोर्ट और नियमानुसार प्रक्रिया के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।