5092 cm 204526152 041241 171485106798949550 899115870833 564589 014377 531985

रायपुर.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे विभिन्न धार्मिक और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सुबह रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर वे ग्राम पंचायत बनोरा स्थित अघोर आश्रम में गुरु दर्शन करेंगे.

इसके बाद मुख्यमंत्री कैलाशपति धाम मनकामेश्वर शिव मंदिर, पंडरीपानी और श्री सत्यनारायण बाबा धाम, कोसमनारा पहुंचेंगे. इन  कार्यक्रमों के बाद दोपहर में वे हेलीकॉप्टर से रायपुर लौटेंगे. वहीं रात 8:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और रात 9:30 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E-5347 से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे. रात 11:25 बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद वे छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे.

बीजेपी का ‘समरसता संकल्प अभियान’ शुरू
रायपुर.
संत रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रव्यापी ‘समरसता संकल्प अभियान’ की शुरुआत की. यह अभियान 20 फरवरी 2027 तक पूरे देश में चलाया जाएगा. अभियान के तहत विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पहले दिन देशभर के मंदिरों में ‘समरसता दीप महोत्सव’ का आयोजन हुआ, जिसके अंतर्गत लगभग 51 हजार मंदिरों में दीप प्रज्वलित कर सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया.