Gujarat Local Body Election 2026: “लोकतंत्र में भागीदारी हमारा कर्तव्य”: दिलीप संघानीGujarat Local Body Election 2026: “लोकतंत्र में भागीदारी हमारा कर्तव्य”: दिलीप संघानी

Gujarat Local Body Election 2026: “लोकतंत्र में भागीदारी हमारा कर्तव्य”: दिलीप संघानी

HGzy l6a4AAenu1

IFFCO के चेयरमैन दिलीप संघानी ने गुजरात स्थानीय स्वराज चुनाव के दौरान अपने पैतृक गांव मालीला में अपने मताधिकार का प्रयोग किया…

 

मतदान के बाद उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया… दिलीप संघानी ने कहा कि, मतदान करना न केवल हमारा संवैधानिक अधिकार है, बल्कि एक अत्यंत महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है…

HGzy lzakAAX3d7

लोकतंत्र हमें संविधान के माध्यम से वो शक्ति प्रदान करता है, जिससे हम राष्ट्र के विकास, समृद्धि और सुरक्षा की दिशा तय करते हैं। हमारा हर एक वोट देश के भविष्य को संवारने में निर्णायक भूमिका निभाता है…

HGzy lubEAAUWPh

उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि, उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को और मजबूत बनाने के लिए हर नागरिक के वोट की भागीदारी आवश्यक है।

 

अंत में, उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे देश के व्यापक हित में आगे आएं और मतदान कर लोकतंत्र को सशक्त बनाएं।